PDA स्वाभिमान ऐप, बूथ स्तर की तैयारियों एवं संगठन को मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर कार्यालय, A-Square Mall, सेक्टर-73, नोएडा में बुधवार को जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।
बैठक में PDA स्वाभिमान ऐप के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए गए। इसके साथ ही बूथ स्तर की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जोन एवं सेक्टर प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया गया।
सुमित तंवर ने साथियों के साथ ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता
बैठक के दौरान सेक्टर-127 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता सुमित तंवर ने अपने साथियों के साथ महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष ने सुमित तंवर एवं उनके साथियों का समाजवादी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा—
“समाजवादी पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होता है। जोन एवं सेक्टर प्रभारी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करें और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाएं। PDA स्वाभिमान ऐप से संबंधित जानकारी को प्रत्येक संबंधित कार्यकर्ता तक पहुंचाना भी हमारी प्राथमिकता है। आज सुमित तंवर एवं उनके साथियों का समाजवादी पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहवर्धक है। हम सभी का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।”
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा—
“समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। जोन और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाए। सुमित तंवर एवं उनके साथियों का पार्टी से जुड़ना संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी नए साथियों का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।”
बैठक में डॉ. आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, विकास यादव, बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, मोहम्मद नौशाद, महकार तंवर, मुकेश यादव, कालू यादव, टीटू यादव, शालिनी खारी, तनवीर हुसैन, कुलभूषण शर्मा, ओमपाल राणा, भीष्म यादव, रेणुका मेथी, विपिन चौहान, देवेंद्र खारी, साहिल, रविंद्र गौतम, हरपाल सिंह, प्रिंस भाटी, अमित बसोया, अमित कुमार, बबली शर्मा, रंजन कुमार, रोहित, रंजीत पटेल, संतोष चौटाला, अरविंद चौहान, सोनू त्यागी, चिंटू त्यागी सहित बड़ी संख्या में जोन एवं सेक्टर प्रभारी तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

