jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘भारत करेगा स्ट्राइक’… ‘उबल रहा सेना का खून!’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘भारत करेगा स्ट्राइक’… ‘उबल रहा सेना का खून!’
राष्ट्रीय

‘भारत करेगा स्ट्राइक’… ‘उबल रहा सेना का खून!’

Tripty Srivastava
Last updated: April 23, 2025 11:14 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। इस बर्बर हमले में 28 लोग मारे गए, जिसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हमले के बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया की आशंका से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को तत्काल खाली करने के आदेश दिए गए हैं। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के आसपास हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और पाकिस्तानी सेना तथा खुफिया एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकों में जुटे हैं।
पहलगाम हमले ने भारत में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। इस घटना पर टीम इंडिया के हेड कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।” गंभीर का यह बयान भारत के सख्त रुख को दर्शाता है, जिसने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक का डर पैदा कर दिया है।
एलजी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा: “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।” एलजी मनोज सिन्हा ने एक्स पर कहा, “जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, एलजी सिन्हा ने कहा: “आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है। पूरा देश गुस्से में है और हमारे बलों का खून खौल रहा है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पहलगाम हमले के अपराधियों को उनके जघन्य कृत्य के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”
भारत ने पहले भी ऐसी घटनाओं के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उदाहरण के लिए, 2016 में उरी हमले और 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारत ने PoK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की थी। इन कार्रवाइयों ने न केवल आतंकी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि पाकिस्तान को यह संदेश भी दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मायावती का सपा पर फूटा गुस्सा…लगाए गंभीर आरोप..
Next Article राजा भैया भड़के, कहा- कश्मीर जाकर जेहाद को बढ़ावा देते हैं हम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड
राष्ट्रीय

उत्तराखंड: सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दूसरे कार्यकाल के लिए दी बधाई

उत्तराखंड: सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दूसरे कार्यकाल के लिए दी बधाई 📍 स्थान: देहरादून |…

2 Min Read
प्रगतिशील बागवानों
राष्ट्रीय

प्रगतिशील बागवानों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के बागवानों के प्रतिनिधियों और प्रगतिशील बागवानों के साथ आयोजित बैठक…

1 Min Read
राष्ट्रीय

दीदी की रसोई में ACP प्रवीण कुमार ने पत्रकारों संग बाँटी दीपावली की खुशी

  नोएडा। संवाददाता तृप्ति श्रीवास्तव   समाजसेवा को समर्पित दीदी की रसोई फाउंडेशन ने दीपावली के अवसर पर पत्रकारों और…

1 Min Read
राष्ट्रीय

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश कुमार ने पत्रकारों के प्रति जताया आत्मीय स्नेह

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश कुमार ने पत्रकारों के प्रति जताया आत्मीय स्नेह नोएडा। तृप्ति श्रीवास्तव   दीपावली के शुभ…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ‘भारत करेगा स्ट्राइक’… ‘उबल रहा सेना का खून!’
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password