
नोएडा। संवाददाता तृप्ति श्रीवास्तव
समाजसेवा को समर्पित दीदी की रसोई फाउंडेशन ने दीपावली के अवसर पर पत्रकारों और अपने पदाधिकारियों के बीच सौहार्द और अपनत्व का भाव साझा किया। फाउंडेशन की संस्थापक रितु सिंह के प्रयासों से, एसीपी प्रवीण की उपस्थिति में, सभी को स्नेहपूर्ण शुभकामनाएँ दी गईं।
इस पहल ने समाजसेवी और मीडिया जगत के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग की भावना को और गहरा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने रितु सिंह और दीदी की रसोई की पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद देते हुए दीपावली की मंगलकामनाएँ दीं।
