jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि…’, CM योगी का विरोधियों पर हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि…’, CM योगी का विरोधियों पर हमला
उत्तर प्रदेशराज्य

‘ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि…’, CM योगी का विरोधियों पर हमला

News Desk
Last updated: August 19, 2026 6:55 am
News Desk
Share
SHARE

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश को लूटने वालों ने अपने बाल-बच्चों और आने वाली कई पीढ़ियों के लिए बहुत धन जुटा रखा है। इनको लगता है कि कोई खतरा आएगा और यह भाग जाएंगे। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कई लोगों ने दुबई में पैसा छुपाया था। अभी अमेरिका-ईरान के युद्ध में जब दुबई में मिसाइलें गिर रही थी तो चिल्लाहट इन नेताओं के घरों में मच रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि, उनका अवैध कमाई का पैसा जा रहा था। मिसाइलें उनकी अवैध कमाई पर भी गिर रही थी। लूट करने वालों के साथ ऐसे ही होता है।’ सीएम ने कहा कि जो लोग प्रदेश को लूटते और लुटवाते थे उनसे प्रदेश की प्रगति की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने बिना नाम लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार के एजेंडे में प्रदेश का डेवलपमेंट (विकास) नहीं था। उनका विकास केवल ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित रह गया था। उनका स्वयं का विकास हो, बाकी प्रदेश भाड़ में जाए। इसीलिए वे दंगा, गुंडागर्दी, लूटपाट करवाते थे। प्रदेश के खजाने की लूटपाट करवाते थे। सीएम मंगलवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पीआरडी जवानों के कामों की जमकर तारीफ की। उन्हें प्रोत्साहित किया और 2017 के पहले प्रदेश की स्थिति और अब आए बदलाव का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद जो प्रगति प्रदेश के अंदर हुई है वह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उनकी सरकार समग्रता के साथ सर्वसमावेशी विकास की बात करती है। सीएम ने कहा, ‘हमने गांव, गरीब, नौजवान, महिलाओं की बात की है तो साथ ही जवान की बात भी की है। सरकार ने युवाओं के कल्याण, महिलाओं के उत्थान, अन्नदाता किसानों की खुशहाली, गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ सरकारी कर्मचारियों, अपने जवानों के सम्मान, सुविधा और संरक्षण के लिए काम किया।’ सीएम योगी ने कहा कि जब सबने मिलकर प्रयास किया तो परिवर्तन भी हुआ है।

जो खुद कुछ कर नहीं पाए, आज लगा रहे आरोप

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास और सकारात्मक परिवर्तन नजर आता है। जबकि इसी प्रदेश में पहले रोज दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था। आवागमन के साधन नहीं थे। चारों ओर अव्यवस्था थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर वही लोग आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जो मौका मिलने पर खुद कुछ कर नहीं पाए। आज जब कोई परिणाम दे रहा है तो उन्हें सबसे ज्यादा बुरा यह लग रहा है कि हम कर नहीं पाए, यह कैसे कर दिए।

माफिया को प्रश्रय दे यूपी को बर्बाद किया

सीएम योगी ने कहा कि आज जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे अपनी सत्ता में कुछ कर भी नहीं सकते थे। क्योंकि, वे अक्षम और भ्रष्ट थे। माफिया के सामने घुटने टेकते थे। प्रदेश में हर प्रकार के माफिया को प्रश्रय देकर उत्तर प्रदेश जैसे समृद्ध राज्य को उन्होंने बीमारू राज्य बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सबसे अच्छी ऊर्जावान युवा शक्ति, सबसे अच्छे प्रगतिशील किसान, पढ़ी-लिखी बेटी, अच्छे व्यापारी यानी सबकुछ होने के बाद भी उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य हो गया था। सीएम ने कहा अपने कृत्यों से जिन्होंने प्रदेश को बीमार बनवा दिया हो वे यहां के नागरिकों की बीमारी का इलाज क्या कर पाते।

प्रदेश से दंगाई और माफिया गायब

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। गरीब भुखमरी से मरने के लिए मजबूर था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। बेटी की सुरक्षा में कोई माफिया सेंध लगा देता था। हर दूसरे दिन दंगा होता था। बिजली नदारद, सड़कें गायब थीं। प्रदेश की यही पहचान थी। ​अब सड़क भी अच्छी है और बिजली भी खूब आती है। प्रदेश से माफिया गायब हैं, दंगे समाप्त हैं। दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल में चले गए हैं।

यूपी अब बीमारू नहीं, देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। हमने नौ वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना किया है। कुल 12 लाख करोड़ रुपये वाली उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज 36 लाख करोड़ रुपये की है। प्रति व्यक्ति आय 43000 रुपये थी, आज वह 1 लाख 20 हजार रुपये है। यहां का जो सालाना बजट 3 लाख करोड़ का था, आज वह 9 लाख 70 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सीएम ने कहा यह प्रगति के साथ प्रगति का नया मानक भी है।

अच्छी सरकारें सबके अच्छे दिन लाती हैं

सीएम योगी ने गोरखपुर में बहुमंजिला बैरक भवन के शिलान्यास के लिए पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि परिवर्तन ऐसे ही होता है। अच्छी सरकारें आती हैं, तो सबके अच्छे दिन भी लाती हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के अधिकारियों और जवानों के लिए भी अच्छी बैरक की सुविधा नहीं हुआ करती थी। जबकि 56 जिले ऐसे हैं जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस कार्मिकों के बैरक की है। पुलिस के अलावा होमगार्ड के स्वयंसेवकों के लिए भी अच्छी अवस्थापना सुविधाओं का विकास हुआ है। अब प्रांतीय रक्षक दल के लिए भी अब हाईराइज बैरक के निर्माण का काम लखनऊ में हो रहा है। यह चीजें दिखाती हैं कि परिवर्तन केवल एक तबके के लिए नहीं है, हर एक तबके के लिए हो रहा है।

स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों को राष्ट्र प्रथम की भावना से कर्तव्य पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासियों का एक ही ध्येय होना चाहिए- देश प्रथम। देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लगाने पाए। हमारे राष्ट्र को कोई क्षति न पहुंचाने पाए। भारत की एकता और अखंडता को कोई खंडित न करने पाए। भारत की सुरक्षा में कोई सेंध न लगाने का दुस्साहस कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जाति, क्षेत्र, भाषा या किसी अन्य वाद के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों को एरियर मिलेगा, वापस होंगे इस कटौती के रुपए
    Next Article UP को सबसे अधिक तवज्जो: चुनावी राज्यों पर भाजपा का बड़ा दांव, यहां ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय के बीच संतुलन साधा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    अनिल विज
    राज्यहरियाणा

    अनिल विज का कांग्रेस पर हमला: कहा- टूटी-फूटी पार्टी, देश से होगा सफाया

    यमुनानगर : कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, मंगलवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात; हिमाचल के मुद्दों पर होगी चर्चा

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री का मंगलवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने चित्रकूट में योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक

    मेधावी छात्रों का भी किया सम्मान, सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक चित्रकूट, 8 जुलाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा मीडिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण

    नोएडा मीडिया क्लब में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि…’, CM योगी का विरोधियों पर हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password