jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ताकत दिखाने लखनऊ आ रहे हैं जयंत चौधरी, ब्राह्मणों के साथ ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ताकत दिखाने लखनऊ आ रहे हैं जयंत चौधरी, ब्राह्मणों के साथ ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश
उत्तर प्रदेशराज्य

ताकत दिखाने लखनऊ आ रहे हैं जयंत चौधरी, ब्राह्मणों के साथ ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 28, 2026 6:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। ‘चवन्नी और चीनी’ पर अखिलेश यादव और जयन्त चौधरी के बीच बयानों के तीर चलने के बीच 30 अगस्त को लखनऊ में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मेलन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश में विस्तार का लक्ष्य लेकर निकले जयन्त लखनऊ में चुनावी रणनीति को धार देंगे। जेन-जी आंदोलन और आरक्षण को लेकर गरमाई राजनीति के बीच वे यूपी में ब्राह्मणों को साधने निकले हैं।

यह वोटबैंक जहां भाजपा का स्वाभाविक वोटर माना जाता है, वहीं पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में बड़ा ब्राह्मण सम्मेलन किया था।

रालोद पूर्वांचल, मध्य यूपी, बुंदेलखंड क्षेत्र से लेकर पड़ोसी राज्यों में भी पैर जमाने में जुटी है। इससे पहले जयन्त चौधरी 25 नवंबर को लखनऊ आए थे।

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी अपने दौरे में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विचार-विमर्श करेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिहाज से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगामी राजनीतिक दिशा और संगठनात्मक रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देंगे।

कहा कि विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय, किसान हित एवं सर्वसमावेशी राजनीति को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे हैं।

ब्राह्मण समाज के साथ सवर्ण समाज के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक चेहरे राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचेंगे। हाल में क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक कर उनकी लिखित परीक्षा कराई गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, HKRN के मुद्दे पर हंगामे के आसार
    Next Article विकास परियोजनाओं मे देरी बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी पर तय होगी जवाबदेही, ऐक्शन में सीएम योगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज से दीक्षा लेने वाला युवक गायब, धरने पर बैठा परिवार

    यूपी के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम दीक्षा लेने आया एक किशोर गायब हो गया है। सादाबाद के गायब…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    एम्स में भर्ती जेपी नड्डा अब बेहतर महसूस कर रहे, हालत स्थिर

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। एम्स के अनुसार, उनकी हालत…

    1 Min Read
    AAP
    उत्तर प्रदेश

    AAP की ऐतिहासिक जीत पर गौतमबुद्धनगर में मनाया गया विजय उत्सव

    📅 दिनांक: 24 जून 2025📍 स्थान: सेक्टर-27 एवं सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर गुजरात और पंजाब विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में स्कूल बसों पर सख्ती, GPS-CCTV अनिवार्य; ई-टिकटिंग भी होगी लागू

    देहरादून: सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और यात्री सुविधाओं के अनुरूप बनाने के लिए देहरादून में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए)…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ताकत दिखाने लखनऊ आ रहे हैं जयंत चौधरी, ब्राह्मणों के साथ ऊंची जातियों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password