jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए
उत्तराखंडराज्य

काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए

Raj Kumar
Last updated: January 12, 2026 11:02 am
Raj Kumar
Share
SHARE

देहरादून। ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से जुड़े सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्धन तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है और जांच प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं।

ज्ञातब्य हो कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह (40) ने रविवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत ने फेसबुक लाइव वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने प्रॉपर्टी डीलरों और उधम सिंह नगर पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में किसान ने बताया कि लगभग 4 करोड़ रुपए के कथित जमीन फर्जीवाड़े के बाद से वह मानसिक तनाव में था और लगातार परेशान किया जा रहा था।

सुखवंत के पिता ने बताया कि उनके बेटे को प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा धोखा दिए जाने के कारण लंबे समय से मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। वीडियो में सुखवंत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया।

वीडियो सामने आने के बाद उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नैनीताल पुलिस ने मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सुखवंत के सुसाइड नोट और वीडियो साक्ष्य को कब्जे में ले लिया गया है और पंचनामे की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही होटल में मौजूद मृतक की पत्नी और बेटे के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चम्पावत के रणकोची मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने दी 4.57 करोड़ की स्वीकृति
    Next Article गदरपुर में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    थराली
    उत्तराखंड

    थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

    थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी चमोली (उत्तराखंड), 23 अगस्त…

    3 Min Read
    सड़कों-पुलों
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में सड़कों-पुलों के लिए 10 हजार करोड़ देगा केंद्र, 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

    उत्तर प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए केंद्र से 10 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। जैसे-जैसे प्रदेश से…

    4 Min Read
    मनरेगा
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नोएडा में कांग्रेस का सांकेतिक भूख हड़ताल

    महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल आज सैक्टर 137…

    1 Min Read
    मायावती
    उत्तर प्रदेश

    मायावती का बड़ा बयान: “हर भारतीय को भारतीयता पर गर्व करना चाहिए”, मुंबई को बताया राष्ट्रीय एकता का केंद्र

    मायावती का बड़ा बयान: "हर भारतीय को भारतीयता पर गर्व करना चाहिए", मुंबई को बताया राष्ट्रीय एकता का केंद्र लखनऊ…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password