jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में सड़कों-पुलों के लिए 10 हजार करोड़ देगा केंद्र, 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में सड़कों-पुलों के लिए 10 हजार करोड़ देगा केंद्र, 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में सड़कों-पुलों के लिए 10 हजार करोड़ देगा केंद्र, 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

Tripty Srivastava
Last updated: February 2, 2026 8:23 am
Tripty Srivastava
Share
सड़कों-पुलों
SHARE

उत्तर प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए केंद्र से 10 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। जैसे-जैसे प्रदेश से प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाएंगे वैसे-वैसे यह राशि जारी की जाएगी। यही नहीं राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई) स्कीम के तहत 50 साल के लिए यह राशि यूपी को ब्याज मुक्त ऋण के तौर पर मिलेगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

केंद्रीय बजट में देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की घोषणा की गई है। इसका सीधा फायदा प्रदेश को भी मिलेगा। इस घोषणा से यूपी में सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क और लॉजिस्टिक हब के विस्तार को नई गति मिलेगी। राज्य का पहले से मजबूत होता एक्सप्रेसवे नेटवर्क औद्योगिक कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से माल और यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी जिससे उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत घटेगी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। केंद्र सरकार के इस कैपेक्स का उद्देश्य आर्थिक विकास को रफ्तार देकर रोजगार सृजन करना और भारत को वैश्विक निवेश का आकर्षक केंद्र बनाना है।विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा यूपी

डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक क्षेत्रों और लॉजिस्टिक पार्कों में निवेश बढ़ने से यूपी की सामरिक और औद्योगिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। रेलवे और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स के विकास से राज्य उत्तर भारत के प्रमुख ट्रांजिट और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान बताते हैं कि एसएएससीआई के तहत वर्ष 2025-26 में यूपी को 5 हजार करोड़ रुपये मिले थे।

विभागीय अधिकारियों का अनुमान है कि इस बार 10 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके लिए विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है ताकि समय से प्रस्ताव केंद्र को भेजे जा सकें। सभी जोनों से प्रस्ताव तैयार करने के लिए शुरुआती सर्वे करने के लिए कह दिया गया है। बता दें, योजना के तहत बजट में यह घोषणा नहीं की गई है कि किस राज्य को कितना अंश मिलेगा।

सेंट्रल रोड फंड से मिलेंगे 1600 करोड़, सड़कों और पुलों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार

केंद्रीय बजट से सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) और सेंट्रल रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआईआरएफ) के तहत अगले वित्तीय वर्ष में यूपी को 1600 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इससे मध्यम दूरी की सड़कें और पुलों का निर्माण कराया जा सकेगा। इससे प्रदेश में यातायात के साधनों का तेजी से विकास हो सकेगा।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बताते हैं कि सीआरएफ और सीआईआरएफ के तहत यूपी को 400 करोड़ और पहले कराए गए कामों के एवज में 800 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मिल रहे हैं। इस बार इन दोनों मदों में राशि बढ़कर 1600 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, इस मद में वर्ष 2017-18 में यूपी को अतिरिक्त राशि दे दी गई थी जिसके चलते बाद के वर्षों में बजट में कटौती की गई थी। पर, इस बार यूपी के हिस्से इस मद में ठीक-ठाक बजट आने की उम्मीद है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आम बजट आम बजट से यूपी के डेवलपमेंट को मिलेंगे 4.18 लाख करोड़, प्रदेश में तेजी से घूमेगा विकास का पहिया
Next Article ओवरलोड ट्रक ओवरलोड ट्रक और डंफर न चलें, मीटिंग में सीएम योगी का अफसरों को सख्त निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

होमगार्ड वर्दी प्रकरण
उत्तराखंडराज्य

होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को वर्षभर का पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक…

3 Min Read
शिक्षक भर्ती
उत्तर प्रदेश

69 हज़ार शिक्षक भर्ती विवाद: “केशव चाचा, न्याय करो…” — अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर किया प्रदर्शन

69 हज़ार शिक्षक भर्ती विवाद: "केशव चाचा, न्याय करो..." — अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर किया प्रदर्शन लखनऊ, उत्तर…

3 Min Read
देहरादून
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: यूपी में सड़कों-पुलों के लिए 10 हजार करोड़ देगा केंद्र, 50 साल के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password