jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई
राष्ट्रीय

Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई

Tripty Srivastava
Last updated: April 8, 2025 12:34 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

राजधानी लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के पास प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों की गुंडई सोमवार को देखने को मिली। दुकानदारों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं को दौड़ाकर पीटा। वजह सिर्फ इतनी थी कि श्रद्धालुओं ने एक दुकानदार से प्रसाद लेने से मना कर दिया था। हमले में दो महिला श्रद्धालुओं को भी चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 11 नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

अलीगंज के त्रिवेणीनगर शिवलोक कॉलोनी निवासी पीयूष शर्मा दोपहर करीब 12 बजे बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। साथ में उनकी बड़ी बहन पूजा, छोटा भाई ईशान, प्रिंस शर्मा, मित्र रंजीत कश्यप और उनकी बहन पूर्णिमा व भाई आशीष भी थे।

पीयूष का आरोप है कि गेट के पास दुकानदार अंकित ने प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। इन्कार पर अभद्रता करने लगा। विरोध पर मारपीट पर आमादा हो गया। आरोपी ने अपने साथियों व पास में दुकान लगाने वाले विकास सिंह, दीपू सिंह, प्रियांशु, दिलीप, कुलदीप, फूरे उर्फ कुलदीप, अंकुल, अरुण, हरिओम, गणेश और अन्य को बुला लिया।

इसके बाद एकजुट होकर सभी ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बेल्ट से पूरे परिवार को दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी नहीं बख्शा। दुकानदारों ने हाथ में जो आया उसी से श्रद्धालुओं पर वार किया। कपड़े भी फाड़ दिए। कई श्रद्धालु जमीन पर गिर गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

श्रद्धालुओं पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बीकेटी पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पीड़ितों का आरोप है कि दुकानदारों ने आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान न तो समिति का कोई पदाधिकारी और न ही दूसरे दुकानदार बीच बचाव के लिए आए।

पीड़ितों ने जान बचाने के लिए पुलिस को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल करवाया गया है। पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मां बनने वाली है मुस्कान…प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आई पॉजिटिव;जेल में फिर बिगड़ी तबीयत
Next Article संभल बवाल: ‘मैं सांसद हूं… जांच में सहयोग करूंगा’, थाने पहुंचे जियाउर्रहमान बर्क
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

कौन हैं कशिश चौधरी? बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली/इस्लामाबाद — पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इतिहास रचते हुए 25 वर्षीय कशिश चौधरी ने असिस्टेंट कमिश्नर का पद…

2 Min Read
MAAsterG
राष्ट्रीय

MAAsterG पहुंचे पुनीत इस्सर के शो में, युवाओं को दिया आत्मचिंतन का संदेश!

22 जून, रविवार को दिल्ली एक अद्वितीय आयोजन की साक्षी बनी, जब प्रसिद्ध अभिनेता और विचारक पुनीत इस्सर के शो…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अब यूपी में घर का नक्शा खुद ऑनलाइन करा सकेंगे पास

ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम से आम लोगों को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार और दौड़भाग से मिलेगा छुटकारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

5 Min Read
राष्ट्रीय

श्री जी गौ सदन मनाएगा स्थापना के 25 वर्ष — गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू

नोएडा। संवाददाता तृप्ति श्रीवास्तव   नोएडा के प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान श्री जी गौ सदन ने अपनी स्थापना के…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: Lucknow: चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों की गुंडई
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password