jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: श्री जी गौ सदन मनाएगा स्थापना के 25 वर्ष — गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » श्री जी गौ सदन मनाएगा स्थापना के 25 वर्ष — गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू
राष्ट्रीय

श्री जी गौ सदन मनाएगा स्थापना के 25 वर्ष — गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू

Tripty Srivastava
Last updated: October 20, 2025 1:12 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE
https://jansamwadtv.com/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251020-WA0022.mp4

नोएडा। संवाददाता तृप्ति श्रीवास्तव

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

 

नोएडा के प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान श्री जी गौ सदन ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस रजत जयंती वर्ष पर संस्था द्वारा पूरे वर्ष विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की तैयारियाँ पूरे उत्साह और भक्ति भाव से की जा रही हैं।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा, जिसमें गौ पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती राधा शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगी, जबकि यजमान के रूप में श्री अक्षय कुमार गर्ग और संयोजक के रूप में श्री एन.के. अग्रवाल रहेंगे। दोपहर 12 बजे से अन्नकूट प्रसाद भंडारा का आयोजन होगा।

 

वहीं गोपाष्टमी उत्सव दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश उपाध्याय (अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति, प्रमुख विश्व हिंदू परिषद) शामिल होंगे। मुख्य यजमान श्री गौरव वार्ष्णेय होंगे। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक श्री पंकज सिंह, पूर्व विधायक एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर तथा कैप्टन विकास गुप्ता (दर्जा प्राप्त मंत्री, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र गंगल करेंगे और संयोजक होंगे श्री महेश बाबू गुप्ता।

 

पत्रकार तृप्ति श्रीवास्तव के अनुसार, श्री जी गौ सदन का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का भी संदेश देता है। संस्था ने पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि इस शुभ अवसर की जानकारी अधिक से अधिक गौ भक्तों तक पहुँचाने में अपना सहयोग दें।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के अध्यक्ष सी.ए. विकास अग्रवाल, महासचिव श्री सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, डॉ. एम.के. अग्रवाल, डॉ. टी.एन. गोविल, पूर्व अध्यक्ष एन.के. अग्रवाल, सी.ए. राकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, तुलसीदास थरेजा, राजीव गोयल, टी.एन. चौरसिया, राकेश शर्मा, तथा कमांडर विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

 

संस्थान के इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दीदी की रसोई में ACP प्रवीण कुमार ने पत्रकारों संग बाँटी दीपावली की खुशी
Next Article MAAsterG का अमूल्य ज्ञान जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव कराएगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यराष्ट्रीय

27,715 अतिनिर्धन परिवारों को सरकार उपलब्ध करवायेगी पक्का मकान: मुख्यमंत्री

बीस साल से आईआरडीपी में होने के बावजूद नहीं मिला पक्का मकान कोई भी पात्र परिवार आईआरडीपी से नहीं रहेगा…

4 Min Read
पर्यटकों
राष्ट्रीय

पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नगर निगम शिमला को शहर में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था…

3 Min Read
ज्योति नगर
राष्ट्रीय

दिल्ली में लव अफेयर का खौफनाक अंत: प्रेमी ने बहस के बाद प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंका, हालत नाजुक

दिल्ली में लव अफेयर का खौफनाक अंत: प्रेमी ने बहस के बाद प्रेमिका को पांचवीं मंजिल से फेंका, हालत नाजुक…

3 Min Read
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला
राष्ट्रीय

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन की जांच में नया मोड़, पति समेत 4 लोगों के बयान दर्ज

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन की जांच में नया मोड़, पति समेत 4 लोगों के बयान दर्ज मुंबई – फिल्म…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: श्री जी गौ सदन मनाएगा स्थापना के 25 वर्ष — गोवर्धन पूजा और गोपाष्टमी उत्सव की भव्य तैयारियां शुरू
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password