jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में स्क्रैप फर्म पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.35 करोड़ की कर चोरी का खुलासा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में स्क्रैप फर्म पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.35 करोड़ की कर चोरी का खुलासा
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में स्क्रैप फर्म पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.35 करोड़ की कर चोरी का खुलासा

News Desk
Last updated: September 15, 2026 9:56 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। राज्य कर विभाग जोन-1 की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) टीम ने लोनी के भनैड़ा खुर्द में पुराने वाहनों के स्क्रैप बेचने वाली फर्म पर छापा मारा। 10 सितंबर को शुरू हुई छापे की कार्रवाई 11 तक चली।

Contents
About The AuthorNews Desk

अधिकारियों का कहना है कि फर्म ने जून से रिटर्न दाखिल नहीं किया था। इसके अलावा जांच में सामने आया कि फर्म से 49.89 लाख रुपये के ई-वे बिल बिना किसी ठोस आधार पर निरस्त किए गए हैं।

मौके से अधिकारियों ने स्टाक बुक, बैंक पासबुक, सीसीटीवी की डीवीआर, लैपटाप समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इनकी शुरुआती जांच में 1.35 करोड़ की कर चोरी सामने आई है।

जीएसटी पोर्टल पर हाई रिस्क में शामिल थी फर्म

ज्वाइंट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ मैसर्स वाइजीए स्टार आटो स्क्रैपिंग सेंट प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की। फर्म जीएसटी पोर्टल पर हाइ रिस्क में शामिल थी, जिसका स्कोर सबसे ज्यादा 10 था।

इसके आधार पर फर्म की रेकी की गई। इस दौरान पता लगा कि 15 साल पूरे कर चुके वाहनों को नीलामी के बाद कबाड़ करने के लिए भारी मात्रा में यहां लाया गया है और भारी मात्रा में स्क्रैप फर्म में है। फर्म ने जून-2026 के बाद रिटर्न भी दाखिल नहीं किया गया है।

इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से पता चला कि फर्म द्वारा 49.89 लाख के ई-वे बिल बिना किसी ठोस आधार के निरस्त किए गए हैं।

फर्म द्वारा स्क्रैप हो चुके पुराने वाहनों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के आयरन स्क्रैप, रबर स्क्रैप, कॉपर स्क्रैप एवं एल्युमिनियम स्क्रैप की भी खरीद की जा रही है, लेकिन उनकी बिक्री रिटर्नों में नहीं दर्शायी जा रही है।

बिना कैश जमा किए क्लेम की 72 लाख की आईटीसी

फर्म की जांच पर पाया गया कि स्क्रैप हो चुके वाहनों को एमसीडी और विभिन्न थानों से नीलामी के माध्यम से वाहन लाकर लोहा, मोटर पार्टस, तांबा, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और रबर स्क्रैप इत्यादि को अलग-अलग करते हुए व्यापार स्थल पर भंडारण किया गया है।

जांच में 1.13 करोड़ का स्क्रैप घोषित स्टाक से अधिक पाया गया। इसे सीज किया गया। इतना ही नहीं फर्म ने 72 लाख रुपये की आइटीसी बिना कैश जमा किए क्लेम कर ली।

घोषित प्लास्टिक स्क्रैप 82 हजार का कम पाया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर सीज अघोषित स्क्रैप पर 23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा और सीज सीसीटीवी डीवीआर में दर्ज रिकार्ड और लैपटाप में उपलब्ध आंकड़ों की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी में असिस्टेंट कमिश्नर विपिन शुक्ला, राज्य कर अधिकारी सतीश कुमार तिवारी, विनोद कुमार दूबे बृजकृष्णा उपस्थित रहे।

सालभर में ही कर चोरी का बड़ा खेल 

अधिकारियों ने बताया कि फर्म ने पिछले साल अगस्त माह में पंजीकरण लिया है। इसके बाद से करीब 1.15 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ में आई है।

जोन एक के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 आइएएस अजय कुमार गौतम ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर स्क्रैप कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच कराई जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद यार्ड में ब्लॉक से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद और कई के बदले रूट
    Next Article कंझावला में सड़क किनारे मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का ऐतिहासिक विस्तार, 1,279 नई बसें होंगी शामिल

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हाल के वर्षों में सरकारी बस सेवाओं में किए गए व्यापक…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा पेंशन एरियर; सरकार ने जारी किए ₹281 करोड़

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वाराणसी: मासूम के पैंट में पेशाब करने पर ‘हैवान’ बनी टीचर, गर्म चाकू से जलाया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज

    स्कूल में शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद के साथ शिक्षा का अनुकूल माहौल सबसे अधिक आवश्यक माना जाता…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा 2025: 12 दिन में 3.56 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार | जानिए प्रशासनिक तैयारियां, चुनौतियाँ और प्रभाव

    कांवड़ यात्रा 2025: 12 दिन में 3.56 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार | जानिए प्रशासनिक तैयारियां, चुनौतियाँ और प्रभाव 📍 Updated:…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में स्क्रैप फर्म पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.35 करोड़ की कर चोरी का खुलासा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password