jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान
उत्तराखंडराज्य

यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान

Raj Kumar
Last updated: January 28, 2026 9:10 am
Raj Kumar
Share
यमुनोत्री
SHARE

चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड़–पीपलमंडी बड़ेथी हाईवे पर आयोजित विशाल जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यमुनोत्री को आदर्श और देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना उनका पहला लक्ष्य और संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि यमुनोत्री के भविष्य को लेकर संकल्प लेने का मंच है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

श्री चौहान ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे खुले मंच से संकल्प लेते हैं कि यमुनोत्री को प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत के श्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्रों में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान क्षेत्र में देखी गई कई समस्याओं का समाधान किया गया है और शेष समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 2007 से वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं, हालांकि पारिवारिक कारणों से कुछ समय सक्रिय नहीं रह सके। बावजूद इसके, यमुनोत्री के विकास से जुड़े मुद्दों पर उनका प्रयास सदैव जारी रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यमुनोत्री को जिला बनवाना उनका प्रथम लक्ष्य एवं संकल्प है।

मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र सहित पूरे क्षेत्र को एसटी समुदाय घोषित कराने, बड़कोट और चिन्याली में उपजिला स्तर के अस्पताल, कृषि एवं हॉर्टिकल्चर से जुड़े विश्वविद्यालयी कोर्स, पीजी कॉलेज, होटल मैनेजमेंट कॉलेज, नर्सिंग, बीएड और मेडिकल कॉलेज, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोडवेज बस सेवाओं का विस्तार जैसी योजनाओं को अपनी प्राथमिकताओं में बताया।

उन्होंने नागटिब्बा और पंचम धाम सेम मुखेम को जोगत से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ने, गेस्ट हाउस निर्माण, ब्रह्मखाल या चिन्याली में केंद्रीय विद्यालय, डिग्री कॉलेजों में आईटी लैब और डिजिटल बोर्ड, सेना भर्ती मेला पुनः प्रारंभ करने तथा खेती-बागवानी को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने का भी आश्वासन दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2027 के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी मनवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया।

जन संवाद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि 2012, 2017 और 2022 में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की पहली पसंद मनवीर सिंह चौहान रहे, लेकिन टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी रहते हुए चौहान ने जितने कार्य किए, उतने आज तक कोई विधायक नहीं कर पाया। यदि पार्टी टिकट देती है तो यमुनोत्री से भाजपा की जीत तय है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चौहान की अगुवाई में यमुनोत्री विधानसभा के विकास पर जन संवाद रहा। वक्ताओं ने कहा कि चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 से अधिक सीटें दिलाने का लक्ष्य भी तय किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत, सुरेंद्र सिंह भंडारी, जिला महामंत्री फर्सुरम जगुड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र रावत, अमित सकलानी, अतोल रावत, मनीष कुकरेती सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विधायक राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
    Next Article जन-जन की सरकार बरवाला में जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार व जनता से हुआ सीधा संवाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ के खेल विश्वविद्यालय को मिलेगी 10 एकड़ एक्स्ट्रा जमीन, CM Yogi ने की कई नई घोषणाएं

    मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्स खेल विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिलने जा रही है। पहले चरण में विश्वविद्यालय…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    मुख्य सचिव पद पर नई नियुक्ति की तैयारी, मुख्यमंत्री सैनी मार्च में पेश करेंगे बजट

    चंडीगढ़। हरियाणा में बजट की तैयारियों के बीच मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की बायपास सर्जरी होने के बाद राज्य सरकार यह…

    4 Min Read
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – “भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है”

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – "भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है" चित्रकूट (उत्तर…

    3 Min Read
    स्वामी विवेकानंद
    उत्तराखंडराज्य

    स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप का अभियान: स्क्रीन टाइम को बदलें एक्टिविटी टाइम में

    हैदराबाद/देहरादून। युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password