jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप का अभियान: स्क्रीन टाइम को बदलें एक्टिविटी टाइम में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप का अभियान: स्क्रीन टाइम को बदलें एक्टिविटी टाइम में
उत्तराखंडराज्य

स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप का अभियान: स्क्रीन टाइम को बदलें एक्टिविटी टाइम में

Tripty Srivastava
Last updated: January 13, 2026 9:16 am
Tripty Srivastava
Share
स्वामी विवेकानंद
SHARE

हैदराबाद/देहरादून। युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इसी क्रम में अभाविप द्वारा युवाओं में बढ़ती डिजिटल लत के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ का शुभारंभ हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से किया गया।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को डिजिटल दुनिया की लत से बाहर निकालकर प्रकृति, खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी दिनों में यह अभियान देशभर के शैक्षणिक परिसरों और नगर इकाइयों में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

डॉ. सोलंकी ने कहा कि आज का युवा तकनीकी युग का प्रतिनिधि है, लेकिन मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से उसके स्वास्थ्य, समय प्रबंधन और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि अभाविप ने इस विषय को देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए छात्र प्रतिनिधियों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के समक्ष रखा था। उसी क्रम में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निर्वाचित अध्यक्ष शिवा पालेपू सहित छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

अभाविप का मानना है कि राष्ट्र का निर्माण तभी सशक्त होगा जब युवा अपने स्क्रीन टाइम को एक्टिविटी टाइम में बदलेंगे। अभियान के अंतर्गत ‘स्क्रीन टाइम टू ग्रीन टाइम’, ‘स्क्रीन टाइम टू फन टाइम’, ‘स्क्रीन टाइम टू प्ले टाइम’ और ‘मील विदाउट रील’ जैसे आव्हानों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ, संतुलित और सामाजिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वर्तमान में एक विद्यार्थी औसतन 8 से 9 घंटे तक डिजिटल उपकरणों पर समय व्यतीत कर रहा है, जिसके चलते कम उम्र में ही मानसिक तनाव, अवसाद और शारीरिक समस्याएं बढ़ रही हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का बढ़ता स्क्रीन टाइम गंभीर चिंता का विषय है। यह न केवल उनकी शारीरिक ऊर्जा को सीमित कर रहा है, बल्कि उन्हें समाज और प्रकृति से भी दूर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अभाविप का ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और स्वास्थ्य चेतना का जनआंदोलन है। हम सभी विद्यार्थियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने दैनिक स्क्रीन टाइम में से कम से कम 30 मिनट घटाकर उसे प्रकृति, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती पर शुरू किया गया यह अभियान देश के युवाओं को पुनः अपनी जड़ों, प्रकृति और समाज से जोड़ने का कार्य करेगा तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा ।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हेली सेवा उत्तरकाशी में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चिन्यालीसौड-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा भी पुख्ता
Next Article जसपुर जसपुर में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरण शिविर आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बादल फटा: रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में तबाही

उत्तराखंड में बादल फटा: रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी में तबाही, एक महिला की मौत, कई लापता देहरादून/रुद्रप्रयाग/चमोली/टिहरी:उत्तराखंड में एक बार…

4 Min Read
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में यमुना का कहर: स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील ने बढ़ाई चिंता, राहत कार्य जारी

उत्तरकाशी में यमुना का कहर: स्यानाचट्टी में बनी अस्थायी झील ने बढ़ाई चिंता, राहत कार्य जारी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 27 अगस्त…

2 Min Read
शंकराचार्य
उत्तर प्रदेशराज्य

‘नाम के आगे शंकराचार्य कैसे लगाया’… प्रयागराज मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद…

4 Min Read
उत्तराखंडराज्य

नई चोटियां, नई संभावनाएं: उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म से संबंधित…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: स्वामी विवेकानंद जयंती पर अभाविप का अभियान: स्क्रीन टाइम को बदलें एक्टिविटी टाइम में
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password