jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Mayawati Bsp Meeting: आकाश आनंद की वापसी…मायावती की बड़ी बैठक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Mayawati Bsp Meeting: आकाश आनंद की वापसी…मायावती की बड़ी बैठक
उत्तर प्रदेश

Mayawati Bsp Meeting: आकाश आनंद की वापसी…मायावती की बड़ी बैठक

Tripty Srivastava
Last updated: April 16, 2025 11:45 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में बड़ी हलचल देखने को मिली है।आकाश आनंद ने पार्टी सुप्रीमो मायावती से माफी मांगने के बाद एक बार फिर पार्टी में वापसी कर ली है। इस घटनाक्रम के बाद मायावती ने अत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आकाश आनंद की नई भूमिका तय की जा सकती है। माना जा रहा है कि बसपा अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और यह बैठक चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली यह बैठक बसपा के भविष्य की दिशा तय कर सकती है। आकाश आनंद की सक्रिय भूमिका एक बार फिर पार्टी में नए सिरे से जोश भर सकती है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

बसपा प्रमुख मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद आकाश आनंद की घर वापसी हो चुकी है. बसपा में आकाश आनंद की वापसी के बाद बुधवार को मायावती ने लखनऊ में यूपी और उत्तराखंड के पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसे काफी अहम मानी जारी है. आकाश को सार्वजनिक रूप से आशीर्वाद देकर मायावती पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का क्या फैसला लेंगी?
आंबेडकर जयंती से एक दिन पहले रविवार को आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से बसपा प्रमुख मायावती से मांफी मांगते हुए पार्टी में दोबारा से लेने की अपील की थी. साथ ही मायावती को अपना दिल से एकमात्र सियासी गुरू और आदर्श मानने और बसपा हित में कभी भी अपने रिश्ते-नातों को और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई बाधा नहीं बनने देने की बात कही थी

आकाश आनंद ने कहा कि मायावती के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा और पार्टी के बड़े व पुराने लोगों की पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से काफी कुछ सीखूंगा. इस तरह माफी मांगने के ढाई घंटे बाद ही मायावती ने आकाश आनंद को माफ करते हुए बसपा में वापसी का ऐलान कर दिया था. हालांकि, बसपा प्रमुख मायावती ने इसका खुलासा नहीं किया कि वो आकाश आनंद को क्या जिम्मेदारी देंगी.
बसपा में आकाश आनंद की वापसी होने के बाद पहली बार मायावती ने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है. यूपी और उत्तराखंड नेताओं के साथ मायावती लखनऊ में बैठक जरूरी दिशा-निर्देश दे सकती हैं. पार्टी ने बताया कि बैठक में जमीनी स्तर की तैयारियों की समीक्षा, अब तक सौंपे गए प्रमुख संगठनात्मक कार्यों की प्रगति के आकलन और जनता के बीच पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करने पर सर्वाधिक ध्यान दिया जाएगा. इस दौरान मायावती पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक में आकाश आनंद को लेकर बड़ा फैसला ले सकती हैं.
माना जा रहा है कि मायावती इस बार आकाश आनंद को अपने सानिध्य में रखकर राजनीति का पहाड़ा याद कराएंगी. मायावती ने खुद कहा कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियां अक्षम्य हैं, उनको माफ नहीं किया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने गुटबाजी जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के करियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अशोक सिद्धार्थ के चलते ही मायावती ने आकाश को पार्टी से निकाला था.ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाली बैठक में मायावती आकाश आनंद को नई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं, लेकिन उन्हें पार्टी के किसी दूसरे नेता के साथ लगाने के बजाय अपने सानिध्य में रखने का कदम उठा सकती हैं?

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Akhilesh Yadav BIG Move : अखिलेश यादव ने चल दिया तगड़ा मास्टरस्ट्रोक…
Next Article Tejashwi Yadav On Nitish Kumar : तेजस्वी के बड़े खुलासे के बाद बिहार एनडीए में सियासी बवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, महिला पुलिसकर्मियों को म‍िलेगी स्कूटी और मोबाइल

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार एक और बड़ा कदम…

7 Min Read
आयुष नीति
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश की नई आयुष नीति जल्द, पीपीपी मॉडल पर चलेंगे अस्पताल और बनेगा शोध हब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अपनी आयुष नीति जल्द ही जारी होने वाली है। आयुष विभाग इस पर विचार-विमर्श कर रहा…

2 Min Read
इलाहाबाद हाईकोर्ट
उत्तर प्रदेशराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार

 प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि परीक्षा में बैठने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए मानवीय…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

मथुरा के महिला ब्यूटी पार्लरों में लव जिहाद का खेल चल रहा, योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: Mayawati Bsp Meeting: आकाश आनंद की वापसी…मायावती की बड़ी बैठक
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password