jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार
उत्तर प्रदेशराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 8:51 am
Tripty Srivastava
Share
इलाहाबाद हाईकोर्ट
SHARE

 प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि परीक्षा में बैठने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए मानवीय गरिमा के साथ जीने के मूल अधिकार के समान है। कोर्ट ने कहा, किसी विद्यार्थी का भविष्य संस्था की ‘तकनीकी खामियों’ या प्रशासनिक सुस्ती के कारण खतरे में नहीं डाला जा सकता। यह टिप्पणी करते हुए न्यायमूर्ति विवेक सरन की एकलपीठ ने बीएससी की छात्रा श्रेया पांडेय के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है। याची छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया, क्योंकि विश्वविद्यालय पोर्टल उसके प्रवेश संबंधी प्रविष्टि को अपडेट नहीं कर पाया था।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबंद्ध उर्मिला देवी पीजी कालेज, हंडिया में बीएससी (बायोलॉजी) प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेया पांडेय ने याचिका दायर की है। उसने 16 जुलाई, 2025 को फीस जमा कर दी थी और शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षाओं में उपस्थित रहीं। हालांकि, जब परीक्षा कार्यक्रम प्रकाशित हुआ तो प्रवेश पत्र जारी नहीं मिला।

उसके रिकॉर्ड विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर तय तारीख तक अपडेट नहीं थे। हालांकि आवेदन पोर्टल पर ड्राफ्ट स्वरूप में था। इस गलती के संबंध कालेज ने विश्वविद्यालय को प्रत्यावेदन दिया, जिसमें कहा गया कि याची सहित लगभग 30 छात्रों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं। इस पर 25 छात्रों का रिकॉर्ड अपडेट हो गया, लेकिन याची का रिकॉर्ड दोबारा अपडेट नहीं हुआ।

ऐसे में याची को परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिला, क्योंकि विश्वविद्यालय उसे प्रवेश पत्र जारी नहीं कर सका था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई, क्योंकि अधिकारियों को रिकॉर्ड अपडेट न होने की पूरी जानकारी थी और डेटा ड्राफ्ट के रूप में मौजूद था। इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

विश्वविद्यालय के वकील कोर्ट को यह बताने में विफल रहे कि जब ऐसी तकनीकी त्रुटियां उनके संज्ञान में आती हैं तो वे किस मानक प्रक्रिया का पालन करते हैं। कोर्ट ने राहुल पांडे बनाम यूनियन आफ इंडिया मामले में अपने हालिया आदेश पर भरोसा किया, जिसमें यह माना गया कि ‘संबंधित परीक्षा में शामिल होना भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत एक मौलिक अधिकार है।’ कोर्ट ने अंतरिम निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय आदेश के दो सप्ताह के भीतर शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए याची की बीएससी (बायोलॉजी) पहले सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करे और परिणाम उचित समय के भीतर प्रकाशित कराए ताकि याची आगे की पढ़ाई जारी रख सके।

कोर्ट ने कहा, ‘याची के रिकॉर्ड को उचित समय के भीतर अपडेट करने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं ताकि उसका ‘भविष्य’ सुरक्षित हो सके।’ विश्वविद्यालय के वकील को याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। मामले में अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यूपी दिवस यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक
Next Article टक्कर डम्पर की टक्कर से बाइक सवार आईटीबीपी जवान की मौत, डम्पर चालके खिलाफ मुकदमा दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

बिहार में 57 लाख पक्के मकान: पीएम मोदी ने सीवान रैली में बताया गरीबों को मिला बड़ा फायदा

बिहार में 57 लाख पक्के मकान: पीएम मोदी ने सीवान रैली में बताया गरीबों को मिला बड़ा फायदा सीवान, बिहार…

2 Min Read
पंचायत चुनाव
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में पंचायती राज विभाग, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के…

3 Min Read
इको-टूरिज्म
पंजाबराज्य

सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट से रोजगार और पर्यटन को मिलेगा नया प्रोत्साहन: CM मान

होशियारपुर। सलेरन डैम स्थल पर पर्यावरण-अनुकूल हट्स का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि इससे…

10 Min Read
उत्तर प्रदेश

रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव

रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव उत्तर प्रदेश के…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password