jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सदर बाजार में अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर, 20 दुकानों के आगे से अवैध निर्माण हटाए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सदर बाजार में अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर, 20 दुकानों के आगे से अवैध निर्माण हटाए
उत्तर प्रदेशराज्य

सदर बाजार में अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर, 20 दुकानों के आगे से अवैध निर्माण हटाए

News Desk
Last updated: August 28, 2026 9:23 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। व्यापारिक हब सदर बाजार में लगातार पैर पसारते अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी वालों की दबंगई के खिलाफ एमसीडी ने अंततः कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। तेलीवाड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एमसीडी की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान 15 से 20 दुकानों के आगे किए गए अवैध निर्माण, टीन शेड और खोखों को बुलडोजर की मदद से हटा कर दिया गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

यह कार्रवाई प्रताप मार्केट के अध्यक्ष सुरेश जैन और अन्य स्थानीय दुकानदारों के साथ अवैध रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा की गई बदसलूकी के बाद हुई है। घटना के विरोध में दुकानदारों ने बुधवार को विरोध स्वरूप कुछ घंटे प्रताप मार्केट को पूरी तरह बंद रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (फेस्टा) के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एमसीडी के आला अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की थी।

पहले भी उठती रही है कार्रवाई की मांग

उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण सदर बाजार में सड़क और फुटपाथ पर बढ़ते अवैध कब्जों और उससे पैदा होने वाले ट्रैफिक जाम के मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहा है। इससे पूर्व भी बहादुरगढ़ रोड, कुतुब रोड और बारा टूटी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने सांकेतिक कार्रवाई की थी, लेकिन स्थायी समाधान न होने से रेहड़ी-पटरी वाले पुनः काबिज हो जाते हैं।

अवैध कब्जों पर भी हो सख्त कार्रवाई: फेस्टा

फेस्टा के महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि दुकानों के आगे से टीन शेड हटाना सही कदम है, लेकिन असली समस्या सड़क और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे रेहड़ी-पटरी वाले हैं। प्रशासन को उनके खिलाफ भी इसी तरह की निरंतर और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बाजार में आने वाले खरीदारों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
    Next Article ‘मिशन रोजगार’ में 1,746 युवाओं को मिली पंजाब पुलिस में नौकरी, CM मान बोले- अब तक 70,840 सरकारी भर्तियां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली के साउथ जोन में पानी की सप्लाई ठप रहने की आशंका, पहले से स्टोर करने की अपील

    नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को एक बार फिर से पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। साउथ दिल्ली के सोनिया…

    4 Min Read
    फार्मेसी
    उत्तराखंडराज्य

    फार्मेसी सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखंड रजिस्ट्रार ने राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदमों का सुझाव दिया

    नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने फार्मेसी सेवाओं को और अधिक जनोपयोगी एवं सुदृढ़ बनाने…

    3 Min Read
    नांदेड़ साहिब
    पंजाबराज्य

    नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर बनाने की मांग उठाएगी पंजाब सरकार: CM भगवंत सिंह मान

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में आज तख़्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब में श्रद्धा के साथ माथा टेकते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री…

    7 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार ने पेश किया GST संशोधन विधेयक, कारोबारियों के लिए बदलेंगे टैक्स के नियम

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में व्यापार और टैक्स प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक पारदर्शी होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सदर बाजार में अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर, 20 दुकानों के आगे से अवैध निर्माण हटाए
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password