jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें
उत्तर प्रदेशराज्य

कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

News Desk
Last updated: July 18, 2026 6:36 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए और भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन किया जाए।

Contents
About The AuthorNews Desk

प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें। पूरे यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने मेरठ और सहारनपुर के मंडलायुक्तों को नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो और कांवड़ की ऊंचाई भी तय सीमा के अनुरूप रहे, जिससे आवागमन में बाधा न आए। इसके लिए डीजे संचालकों, कांवड़ निर्माताओं और कांवड़ संघों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को यात्रा मार्गों को समय रहते गड्ढामुक्त करने और झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मार्ग पर स्वच्छता बनी रहे और कहीं भी कूड़ा न दिखाई दे। कांवड़ शिविरों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और ताजा और सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानें बंद करने के आदेश 

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की सभी दुकानें बंद रहें और इसकी लगातार निगरानी की जाए। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन का संचालन न करे। वहीं विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मरों और बिजली की लाइनों की विशेष निगरानी रखने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही सूचना विभाग के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।  इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी ने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वे कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाए रखें और हुड़दंग से बचें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पति गया बाहर तो ससुर की नीयत हुई खराब, जबरदस्ती करने पर बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
    Next Article उत्तराखंड में विकसित होंगी सात एरोमा वैली, 91 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने के आरोप, NHRC ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

    पंजाब । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की ओर से दुष्कर्म मामले को दबाने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा

    नई दिल्ली। राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को अहम बैठक होनी है।…

    6 Min Read
    प्रशासनिक फेरबदल
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: HAS अधिकारियों के तबादले और तैनाती

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों…

    1 Min Read
    सीएम नायब सैनी
    राज्यहरियाणा

    सीएम नायब सैनी का स्वागत: केंद्रीय बजट से राखीगढ़ी और हरियाणा को मिलेगा नया विकास पथ

    चंडीगढ़/अंबालाः हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय 'पंचकमल' में बैठकर बजट का…

    8 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password