jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में अवैध फ्लैटों का जाल, 20 हजार से ज्यादा परिवारों पर मंडरा रहा खतरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में अवैध फ्लैटों का जाल, 20 हजार से ज्यादा परिवारों पर मंडरा रहा खतरा
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में अवैध फ्लैटों का जाल, 20 हजार से ज्यादा परिवारों पर मंडरा रहा खतरा

News Desk
Last updated: August 15, 2026 9:44 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। विकसित और व्यवस्थित शहर बनाने के दावों के बीच गाजियाबाद में अवैध फ्लैट कल्चर तेजी से फैल रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 20 हजार से अधिक अवैध फ्लैट खड़े हो चुके हैं। इनमें अधिकांश निर्माण बिना नक्शा स्वीकृति, अग्नि सुरक्षा और पार्किंग जैसी अनिवार्य सुविधाओं के किए गए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

मास्टर प्लान के तहत विकसित होने वाले आवासीय क्षेत्र अब अव्यवस्थित बस्तियों का रूप ले रहे हैं। शहरी नियोजन विशेषज्ञों की मानें तो समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर भविष्य में यह शहर के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आएगा।

प्राधिकरण का मकसद मास्टर प्लान के अनुरूप आधुनिक आवासीय क्षेत्र विकसित करना था, जहां चौड़ी सड़कें, पार्क, सीवर, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हों, लेकिन विभागीय निगरानी की कमी और अवैध निर्माण पर समय रहते अंकुश न लग पाने से निजी बिल्डरों ने संकरी गलियों तक में बहुमंजिला फ्लैट खड़े कर दिए।

इंटरनेट मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के सहारे मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ते आवास का सपना दिखाकर फ्लैट बेचे गए और बाद में बिल्डर इससे अलग हो गए। सबसे अधिक चिंता सुरक्षा मानकों को लेकर है। अधिकांश में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

चार से छह मंजिल तक निर्माण ऐसे रास्तों पर कर दिया गया है, जहां दमकल वाहन तक नहीं पहुंच सकते। आग या भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका है। बुनियादी सुविधाओं में सड़क, सीवर लाइन और जल निकासी व्यवस्था न होने से जलभराव आम बात है।

पेयजल, बिजली और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाएं भी आबादी बढ़ने के अनुपात में विकसित नहीं हो सकीं। इसका सीधा असर आसपास की वैध कॉलोनियों पर भी पड़ रहा है। कार्रवाई का सबसे बड़ा संकट यह है कि इन फ्लैटों में हजारों परिवार अपनी जीवनभर की कमाई लगाकर रह रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के सामने अवैध निर्माण रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने की दोहरी चुनौती है।

12 से 24 लाख में टू बीएचके फ्लैट

ग्रामीण क्षेत्रों की खेतों की जमीन पर शहर के विकसित इलाकों का नाम देकर चार से छह मंजिला अवैध इमारतें बना दी गईं। आकर्षक विज्ञापनों के साथ इन्हें 12 से 24 लाख टू बीएचके फ्लैट 90 प्रतिशत बैंक ऋण तक दिलाने का वादा कर बेचे जा रहे हैं। कम कीमत देख मध्यमवर्गीय इस प्रपंच में जिंदगी भर की कमाई के साथ लोन लेकर फंस रहे हैं।

हादसों ने बढ़ाई चिंता

शहर और आसपास के क्षेत्रों में बहुमंजिला इमारतों में आग, भवनों में दरार और संरचनात्मक खामियों की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। आकाश नगर, लोनी, मसूरी (मिसलगढ़ी) और खोड़ा जैसे इलाकों में जर्जर या अवैध निर्माणों के गिरने के मामले सामने आए हैं।

25 से 30 कार्रवाई और 100 से अधिक जारी होते हैं नोटिस

जीडीए की वेबवाइट पर 30 से अधिक पुरानी अवैध कालोनियों की सूची है, लेकिन बड़ी संख्या में आबादी बसने पर यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाती। नई कालोनियां विकसित होने की सूचना पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है। जीडीए से मिली जानकारी के अनुसार आठ जोन में प्रतिमाह करीब 25 से 30 ध्वस्तीकरण व सीलिंग कार्रवाई और 100 से अधिक नोटिस जारी किए जाते हैं।

अवैध निर्माण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी शिकायत या सूचना मिलती है, वहां सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है। लोगों से भी अपील की जाती है कि किसी भी फ्लैट की खरीद से पहले उसका स्वीकृत मानचित्र और वैधानिक दस्तावेज अवश्य जांच लें।
– नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद में हाई अलर्ट, मेट्रो-नमो भारत स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा
    Next Article एम्स में भर्ती जेपी नड्डा अब बेहतर महसूस कर रहे, हालत स्थिर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हर्षा रिछारिया
    उत्तर प्रदेशराज्य

    हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह; बोलीं-मैं सीता नहीं, जो हर बार अग्नि परीक्षा दूं

     महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने धर्म के मार्ग से अलग होने का ऐलान कर दिया है।…

    3 Min Read
    बिहार

    मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए

    मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए पटना/मुजफ्फरपुर, 3 जून 2025 — बिहार में…

    2 Min Read
    बिहार
    बिहार

    बिहार की सियासत में चुनाव से पहले गर्मी, राहुल और तेजस्वी का BJP व चुनाव आयोग पर हमला

    बिहार की सियासत में चुनाव से पहले गर्मी, राहुल और तेजस्वी का BJP व चुनाव आयोग पर हमला पटना, अगस्त…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुजफ्फरनगर में बेकाबू रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत

    मुजफ्फरनगर : जनपद में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भैसाना गांव के पास दो…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में अवैध फ्लैटों का जाल, 20 हजार से ज्यादा परिवारों पर मंडरा रहा खतरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password