jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुरुआत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुरुआत
उत्तराखंडराज्य

बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुरुआत

Raj Kumar
Last updated: March 1, 2026 8:34 am
Raj Kumar
Share
एचपीवी टीकाकरण अभियान
SHARE

रूद्रपुर। देशभर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की आधिकारिक शुरुआत अजमेर राजस्थान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद जनपद में भी शुक्रवार से इसका विधिवत शुभारंभ हो गया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

यह विशेष अभियान 31 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद को राज्य स्तर से 17,380 डोज प्राप्त हुई हैं। जिले में 16 सेशन साइट चिन्हित की गई हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ डीपी सिंह तथा उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप मेहर ने कहा कि सभी सेशन स्थलों पर कोल्ड चेन व्यवस्था, प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक चिकित्सीय प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।

पं0 राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, छात्राओं और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम में अंजली, सलोनी, राधा, राधिका, प्रिया, नैना, पूनम जोशी, गीता, प्रीति, माही सैनी, नीलम और अंशु सहित अनेक बालिकाओं ने टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया।

बालिकाओं ने कहा कि यह टीका उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा देगा और वे अन्य बालिकाओं से भी आगे आने की अपील की हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में अधिकतम पात्र बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करना है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में जनपद ऊधमसिंहनगर एक सशक्त उदाहरण बन सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से (सर्वाइकल केंसर) एचपीवी निःशुल्क टीकारण का शुभारम्भ के अवसर पर पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कालेज में लाईव प्रसारण किया गया।इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल सम्बोधन को उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना।

सभी वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेश परिहार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, डॉ. एमके तिवारी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, डॉ. मधु माथुर, संजय रावत, डॉ हरेंद्र मलिक, रक्षित विष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु मस्युनी, दानसिंह भण्डारी एवं प्राचार्य उषा रावत आदि उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एस्कॉर्ट फार्म भूमि एस्कॉर्ट फार्म भूमि: आवेदन और सुनवाई प्रक्रिया को स्पष्ट करने के निर्देश जारी
    Next Article मुख्यमंत्री धामी खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेलों और स्वास्थ्य को किया प्रोत्साहित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड मानसून सत्र 2025: सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा, मंत्रियों की होमवर्क की परीक्षा

    उत्तराखंड मानसून सत्र 2025: सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा, मंत्रियों की होमवर्क की परीक्षा गैरसैंण, 19 अगस्त 2025:उत्तराखंड…

    2 Min Read
    बरेली सिटी मजिस्ट्रेट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस…

    4 Min Read
    AAP
    दिल्ली

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र नई दिल्ली, 3 जून 2025…

    2 Min Read
    नगर निगम
    राज्यहरियाणा

    हिसार में नगर निगम ने शुरू किए विकास कार्य, 3.54 करोड़ रुपये से सड़क, पार्क और श्मशान भूमि का उन्नयन

    हिसार। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य शुरुआत
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password