jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
उत्तर प्रदेशराज्य

UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

Tripty Srivastava
Last updated: January 27, 2026 7:50 am
Tripty Srivastava
Share
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट
SHARE

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस पर अपना इस्तीफा सौंपा था, उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफा मामले में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. अब मंडलायुक्त बरेली इसकी जांच करेंगे. पूरी जांच के दौरान अलंकार अग्निहोत्री DM कार्यालय शामली से अटैच रहेंगे.

अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी आवास खाली किया

अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने का दावा किया है. इस बीच अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी घर खाली कर दिया. अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि उन्हें डीएम ने बातचीत के लिए बुलाया था.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अलंकार अग्निहोत्री से बात की

निलंबित किए जाने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फोन कर अलंकार अग्निहोत्री से बात की. उन्होंने कहा कि आपके साथ जो हुआ गलत हुआ है. नौकरी में आप जिस पद पर थे, धर्म क्षेत्र में उससे भी बड़ा पद आपको दिया जाएगा. शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें दुख है कि अलंकार अग्निहोत्री ने कितने लगन से पढ़ाई-लिखाई की होगी, तब जाकर इस पद पर पहुंचे होंगे. अब एक झटके में आपका यह पद चला गया, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने जिस तरह सनातन धर्म के प्रति अपनी गहन निष्ठा का प्रदर्शन किया है, उससे पूरा सनातनी समाज उनका अभिनंदन करता है.

UGC और शंकराचार्य मामले से नाराज थे अलंकार अग्निहोत्री

गौरतलब है कि बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार, 26 जनवरी को सेवा से इस्तीफा दे दिया था.

अलंकार अग्निहोत्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को ‘काला कानून’ बताते हुए आरोप लगाया था कि ये नियम कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को दूषित कर रहे हैं और इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए लाए गए इन नए नियमों के तहत संस्थानों को विशेष समितियां, हेल्पलाइन और निगरानी दल गठित करने को कहा गया है ताकि विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की शिकायतों का समाधान किया जा सके.

नेताओं का दावा, प्रशासनिक दबाव का संकेत

प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) के 2019 बैच के अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने राज्यपाल और बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ईमेल के माध्यम से अपना इस्तीफा भेजा. नेताओं ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह इस्तीफा प्रशासनिक दबाव संकेत है. बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम शाम को अग्निहोत्री के आवास पहुंचे.

अपने इस्तीफे में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि जब सरकारें ऐसी नीतियां अपनाती हैं जो समाज और राष्ट्र को विभाजित करती हैं, तो उन्हें ‘जागृत’ करना आवश्यक हो जाता है. कानपुर नगर के निवासी अग्निहोत्री पहले उन्नाव, बलरामपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में एसडीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं और प्रशासनिक हलकों में अपने स्पष्ट विचारों व सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गणतंत्र दिवस शहीद स्मारक गणतंत्र दिवस समारोह
Next Article सिर कटी लाश, बोरे में पैक बॉडी, और… ऑफिस में प्रेमी ने मिंकी शर्मा को क्यों मारा? HR मैनेजर की हत्या की कहानी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर आरआरपी का धरना प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सशक्त और स्वतंत्र लोकायुक्त के गठन की मांग को लेकर राष्ट्रवादी…

2 Min Read
ईंट भट्ठे
उत्तर प्रदेशराज्य

याेगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, चार हजार से अधिक ईंट भट्ठे हाेंगे वैध

यूपी में करीब चार हजार अवैध ईंट भट्ठे अब वैध हो जाएंगे। इससे न सिर्फ प्रदेश में लाल ईंटों की…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख

प्रदेश सरकार ने निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस…

3 Min Read
'मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं', पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता
उत्तर प्रदेश

‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

UP Politics: सपा की बागी विधायक पूजा पाल के अतीक अहमद को लेकर दिए बयान पर AIMIM नेता इसरार अहमद…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password