jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद काॅरिडोर, युवाओं को किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद काॅरिडोर, युवाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद काॅरिडोर, युवाओं को किया सम्मानित

Raj Kumar
Last updated: January 13, 2026 3:46 pm
Raj Kumar
Share
राष्ट्रीय युवा दिवस
SHARE

 देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड मैदान स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आधुनिक भारत के युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद ने देश की सांस्कृतिक चेतना को जागृत किया और पश्चिमी देशों को भारतीय तत्वज्ञान की ज्योति से परिचित कराया। उन्होंने संपूर्ण विश्व के समक्ष भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन को प्रस्तुत कर राष्ट्र के सम्मान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। इन कार्यक्रमों ने युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया। इस दौरान समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रहे युवा मंगल दलों और महिला मंगल दलों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रील प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” यदि युवा अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति, ऊर्जा और भविष्य होते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे युवा देश है, जहां लगभग 65 प्रतिशत आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और संकल्प के बल पर देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं। नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से युवा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि यदि युवा ऊर्जा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो भारत न केवल एक सशक्त आर्थिक महाशक्ति बनेगा, बल्कि पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।

इन्हें मिला सम्मान

युवक मंगल दल

  • प्रथम स्थान – युवक मंगल दल, मोख मल्ला, विकासखंड नंदानगर, जनपद चमोली
  • द्वितीय स्थान – युवक मंगल दल, सुंदरपुर रैक्वाल, विकासखंड हल्द्वानी, जनपद नैनीताल
  • तृतीय स्थान – युवक मंगल दल, चौडीराय, विकासखंड लोहाघाट, जनपद चम्पावत

महिला मंगल दल

  • प्रथम स्थान – महिला मंगल दल, धापला, विकासखंड कोटाबाग, जनपद नैनीताल
  • द्वितीय स्थान – महिला मंगल दल, सेमा, विकासखंड नंदानगर, जनपद चमोली
  • तृतीय स्थान – महिला मंगल दल, बनाली, विकासखंड नरेंद्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल

रील प्रतियोगिता के विजेता

  • वैभव शाह – नैनीताल
  • सचिन कुमार – ऊधमसिंह नगर
  • शिव कैलाश सेमवाल – उत्तरकाशी

राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2025-26 में प्रदत्त ‘माय भारत’ राष्ट्रीय पुरस्कार

  • एनएसएस स्वयंसेवी आलोक कुमार पांडेय – देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • एनएसएस स्वयंसेवी आयुष वर्मा – हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, स्वामी राम तीर्थ परिसर, बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल

पूर्व वर्षों के राज्य के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता

  • जगतार सिंह बाजवा – ऊधम सिंह नगर
  • प्रवीन कुमारी – ऊधम सिंह नगर
  • स्वराज विद्वान – उत्तरकाशी
  • दिनेश सिंह रावत – उत्तरकाशी
  • गीता बगासी – चमोली
  • रेखा पंवार – चमोली
  • रमन रावत पॉली – कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
  • गुरदीप सिंह राणा – ऊधमसिंह नगर
  • प्रदीप महरा – पिथौरागढ़
  • गुरमेल सिंह – देहरादून
  • अजय ओली – पिथौरागढ़

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर
    Next Article हर्षा रिछारिया हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह; बोलीं-मैं सीता नहीं, जो हर बार अग्नि परीक्षा दूं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    विभागीय परिसम्पत्तियों के संरक्षण को लेकर एडीएम की सख्ती, समीक्षा बैठक आयोजित

    रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विभागों की भूमि/परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाये जाने…

    2 Min Read
    शारदा यूनिवर्सिटी
    उत्तर प्रदेश

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा की आत्महत्या: दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप | Jyoti Suicide Case

    शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या 👉 सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप, छात्रों में आक्रोश ग्रेटर…

    2 Min Read
    तेज प्रताप यादव
    बिहार

    तेज प्रताप यादव का जनता दरबार: जनता से सीधा संवाद, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान

    तेज प्रताप यादव का जनता दरबार: जनता से सीधा संवाद, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान पटना, बिहार – राष्ट्रीय जनता दल…

    2 Min Read
    शहरी विकास
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक

    देहरादून। उत्तराखण्ड में आवास एवं शहरी विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करने के मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद काॅरिडोर, युवाओं को किया सम्मानित
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password