jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर
उत्तराखंडराज्य

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर

Tripty Srivastava
Last updated: January 13, 2026 9:25 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

रुदपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “कानून-व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता” के स्पष्ट संदेश के अनुरूप जनपद उधमसिंहनगर में पुलिस तंत्र के भीतर लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया गया है। मृतक सुखवन्त सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा, कोतवाली आईटीआई से जुड़े प्रकरण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई में तैनात दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा चौकी पैगा पर तैनात पूरे पुलिस स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया है।

उन्होंने कहा कि लापरवाही के आरोपों के दृष्टिगत उपनिरीक्षक ना0पु0 कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष, कोतवाली आईटीआई) एवं उपनिरीक्षक ना0पु0 प्रकाश बिष्ट (कोतवाली आईटीआई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित/प्रचलित की गई है।

इसके साथ ही चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई पर नियुक्त उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार, अ0उ0नि0 सोमवीर सिंह, आरक्षी 327 ना0पु0 भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी 690 ना0पु0 दिनेश तिवारी, मु0आरक्षी 154 ना0पु0 शेखर बनकोटी, आरक्षी 501 ना0पु0 सुरेश चन्द्र, आरक्षी 392 ना0पु0 योगेश चौधरी, आरक्षी 60 ना0पु0 राजेन्द्र गिरी, आरक्षी 298 ना0पु0 दीपक प्रसाद एवं आरक्षी 159 ना0पु0 संजय कुमार। को निम्न तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस में जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी मामले में लापरवाही, संवेदनहीनता या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई धामी सरकार की उस स्पष्ट नीति को दर्शाती है, जिसमें कानून का राज, जवाबदेही और पीड़ितों को न्याय सर्वोपरि है। सरकार का संदेश साफ़ है- जनता की सुरक्षा से समझौता करने वालों के लिए सिस्टम में कोई जगह नहीं है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जन-जन की सरकार जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं
Next Article राष्ट्रीय युवा दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम की घोषणा, उत्तराखंड में बनेगा स्वामी विवेकानंद काॅरिडोर, युवाओं को किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

रिंकू सिंह
उत्तर प्रदेश

रिंकू सिंह को मिला बड़ा सम्मान: अब बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी

रिंकू सिंह को मिला बड़ा सम्मान: अब बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

नोएडा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | 3000 फीट लंबा तिरंगा, सांसद डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल

15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. महेश शर्मा, माननीय सांसद एवं भारत सरकार के…

2 Min Read
मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया, स्वामी विवेकानंद को अर्पित किया श्रद्धासुमन

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित स्वदेशी…

2 Min Read
महिला सशक्तिकरण
उत्तर प्रदेशराज्य

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित “वॉक ए कॉज – द चेंज मेकर्स” वॉकाथॉन की घोषणा

महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे “वॉक ए कॉज…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो उपनिरीक्षक निलंबित, पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाजिर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password