jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म का नया युग: 3 प्रमुख हिमालयी चोटियों के लिए रवाना हुए 36 पर्वतारोही
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म का नया युग: 3 प्रमुख हिमालयी चोटियों के लिए रवाना हुए 36 पर्वतारोही
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म का नया युग: 3 प्रमुख हिमालयी चोटियों के लिए रवाना हुए 36 पर्वतारोही

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 29, 2026 6:30 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के 36 युवा पर्वतारोही अब हिमालय की तीन ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने के अभियान पर निकल गए हैं. उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और भारतीय पर्वतारोहण संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन तीन पर्वतारोहण अभियानों को देहरादून के हिमालयन कल्चर सेंटर से रवाना किया गया. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाकर सभी दलों को रवाना किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस दौरान सचिव पर्यटन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज गर्ब्याल एवं भारतीय पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष कर्नल विजय सिंह भी मौजूद रहे. इन अभियानों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित 36 युवा पर्वतारोही शामिल हैं. तीनों दलों में 12-12 सदस्य हैं. ये दल गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र की तीन प्रमुख हिमालयी चोटियों का आरोहण करेंगे.

इन्हें मिली दल को लीड करने की जिम्मेदारी: पहला दल 6,512 मीटर ऊंचे माउंट भागीरथी-II के लिए रवाना हुआ है. इस दल की कमान दशरथ सिंह रावत संभाल रहे हैं. दूसरा दल 6,355 मीटर ऊंचे माउंट पंचाचूली-I का आरोहण करेगा और इसके टीम लीडर विजय सिंह रौतेला हैं. तीसरा दल 6,252 मीटर ऊंचे माउंट स्वर्गारोहिणी- I के लिए रवाना हुआ है. इस दल का नेतृत्व अनुभवी पर्वतारोही लता बिष्ट कर रही हैं.

माउंट स्वर्गारोहिणी- I आरोहण में सिर्फ महिला पर्वतारोही शामिल: इन तीनों अभियानों में सबसे खास माउंट स्वर्गारोहिणी-I का दल है. इस अभियान में केवल महिला पर्वतारोही शामिल हैं. लता बिष्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों की 12 महिला पर्वतारोही इस दल का हिस्सा हैं.

इन जिलों की महिला पर्वतारोही शामिल: इनमें नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी की महिला पर्वतारोही शामिल हैं. महिला दल की भागीदारी को उत्तराखंड में पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के तौर पर देखा जा रहा है.

पर्यटन विभाग के मुताबिक, इन पर्वतारोहण अभियानों को केवल एक अलग आयोजन के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इन्हें उत्तराखंड को देश के प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना से जोड़ा गया है. इसके तहत पर्वतारोहण के साथ ट्रेकिंग रूट की मैपिंग, युवाओं को प्रशिक्षण और बड़े स्तर के एडवेंचर इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं.

ट्रेकिंग मार्गों का तैयार किया जा रहा डिजिटल डेटा: बीती 18 सितंबर को उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट की जीपीएस (GPS) मैपिंग के लिए दल रवाना किए गए थे. इनमें गढ़वाल के 50 और कुमाऊं के 50 ट्रेकिंग रूट शामिल हैं. इस अभियान के जरिए इन ट्रेकिंग मार्गों का डिजिटल डेटा तैयार किया जा रहा है.

इसके साथ ही मोबाइल ट्रेकिंग नेविगेशन ऐप और ‘द ट्रेक्स ऑफ उत्तराखंड’ नाम से कॉफी टेबल बुक तैयार की जाएगी. इससे प्रदेश के ट्रेकिंग रूट से जुड़ी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. उत्तराखंड पर्यटन की योजना में आने वाले महीनों के कई बड़े एडवेंचर आयोजन भी शामिल हैं.

आगे होंगे ये कार्यक्रम: 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक पिथौरागढ़ में आदि कैलाश परिक्रमा 2.0 आयोजित होगी. इसके बाद 20 से 26 नवंबर तक अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज (Ultimate Uttarakhand MTB Challenge) का पांचवां संस्करण आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन मुक्तेश्वर से मसूरी तक करीब 700 किलोमीटर के रूट पर होगा.

इसके अलावा 19 से 21 नवंबर 2026 तक हिमालयन कार रैली (Himalayan Car Rally) आयोजित की जाएगी. पर्यटन विभाग के मुताबिक, यह आयोजन 1980 और 1990 के दशक में चर्चित रही Ultimate Himalayan Car Rally को दोबारा शुरू करने की दिशा में पहला कदम है. इस तरह पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग और मोटर एडवेंचर को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है.

क्या बोले पर्यटन मंत्री? उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्वतारोहण केवल किसी शिखर तक पहुंचने का अभियान नहीं है. इसमें अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व की भी परीक्षा होती है. उन्होंने महिला पर्वतारोहियों के दल को प्रदेश की बेटियों के साहस का प्रेरक उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि,

“सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवा हिमालय को केवल देखने तक सीमित न रहें, बल्कि प्रशिक्षित पर्वतारोही, गाइड और एडवेंचर प्रोफेशनल के तौर पर आगे आएं. इससे युवाओं के लिए उनके अपने क्षेत्र में रोजगार और आजीविका के नए अवसर तैयार होंगे.“- पर्यटन मंत्री, सतपाल महाराज

क्या बोले पर्यटन सचिव पर्यटन? वहीं, पर्यटन सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जीपीएस मैपिंग के जरिए ट्रेकिंग मार्गों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर काम किया जा रहा है. वहीं, पर्वतारोहण अभियानों के जरिए इन इलाकों में जाने वाले प्रशिक्षित युवा तैयार किए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में आदि कैलाश परिक्रमा, MTB Challenge और Himalayan Car Rally जैसे आयोजन भी इसी अभियान को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने सभी पर्वतारोहण दलों से ‘Safety First’ और ‘Leave No Trace’ के सिद्धांतों का पालन करने की अपेक्षा जताई.

वहीं, भारतीय पर्वतारोहण संघ का कहना है कि राज्य सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय स्तर पर पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे. उत्तराखंड में पर्यटन को अब सिर्फ धार्मिक और पारंपरिक पर्यटन तक सीमित रखने के बजाय ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, माउंटेन बाइकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है.

100 ट्रेकिंग रूट की GPS मैपिंग से लेकर युवा पर्वतारोहियों के अभियानों और बड़े एडवेंचर आयोजनों तक की गतिविधियां इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं. इन अभियानों के जरिए एक तरफ युवाओं को पर्वतारोहण का अनुभव मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों को एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने की पहल भी जारी है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी चुनाव से पहले एक हुए अखिलेश-मायावती? दोनों Ex CM ने मिलकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ाईं
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात, बेटे की शादी का दिया निमंत्रण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

    देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP: संभल में ‘ईरान के लिए छाती पीटोगे तो बढिया इलाज’ — सीओ कुलदीप सिंह का वायरल वीडियो, प्रशासन ने शांति का दिया संदेश

    संभल, 12 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    किरंदुल में शहीद दिवस पर भव्य श्रद्धांजलि सभा, मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) ने शहीदों को किया नमन

    किरंदुल (दंतेवाड़ा)। शहीद दिवस (23 मार्च 2026) के पावन अवसर पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल के तत्वावधान में…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    साहिबाबाद सोसायटी में युवती का वीडियो बनाने का आरोप, एओए अध्यक्ष समेत दो पर केस दर्ज

    साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में दोस्त संग पार्क में बैठी युवती का वीडियो बनाने, पीड़िता के पिता…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म का नया युग: 3 प्रमुख हिमालयी चोटियों के लिए रवाना हुए 36 पर्वतारोही
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password