jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 3,000 करोड़ की नई योजना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 3,000 करोड़ की नई योजना
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 3,000 करोड़ की नई योजना

Tripty Srivastava
Last updated: February 4, 2026 8:16 am
Tripty Srivastava
Share
स्वास्थ्य सेवाओं
SHARE

शिमला: राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में आगामी अप्रैल माह से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में 3 हजार करोड़ रुपए व्यय कर विश्व स्तरीय अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार नैदानिक सेवाओं को मजबूत कर रही है तथा पैरामैडीकल स्टाफ और चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्य किए गए हैं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पद भी सृजित किए जाएंगे।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

300 डॉक्टरों का प्रशिक्षण और अवकाश रिजर्व कोटा बनाने के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी शिमला में भी जल्द ही पैट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाएगी। राज्य के सुपर स्पैशलिटी अस्पताल चमियाणा और डाॅ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों को भी मजबूत कर रही है, ताकि मरीजों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुविधाओं के उन्नयन पर भी विशेष बल दे रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में 300 डॉक्टरों का प्रशिक्षण और अवकाश रिजर्व कोटा बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीजी कोर्स के लिए जाने वाले डाॅक्टरों के कारण उत्पन्न रिक्तियों से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों और इन रिक्तियों को तुरंत भरा जा सके।

स्वास्थ्य अवसंरचना सुदृढ़ करने काे प्रमुखता से कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। सरकार प्रदेश के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। सरकार एक विस्तृत कार्ययोजना अपनाकर काम कर रही है, ताकि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान को बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी पहलों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि लोग विस्तृत स्तर पर लाभान्वित हो सकें। बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. राकेश शर्मा और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मेडिकल छात्रों के लिए छोटे बैच बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मेडिकल छात्रों के लिए छोटे बैच बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कक्षा में 60 से अधिक छात्र नहीं होने चाहिए। मैडीकल कालेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार नए लैक्चर थिएटरों के निर्माण में सहायता करेगी।

प्रदेश में तैयार होंगे कुशल डॉक्टर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निरंतर चिकित्सा शिक्षा में सुधार और कॉलेजों में पर्याप्त अधोसंरचना सुनिश्चित कर रही है। इससे प्रदेश में कुशल डाॅक्टर तैयार होंगे। सरकार के यह कदम स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक साबित हो रहे हैं।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राजस्व विभाग राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति, 11 को नए स्टेशन
Next Article प्रशासनिक फेरबदल हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: HAS अधिकारियों के तबादले और तैनाती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए पटना/मुजफ्फरपुर, 3 जून 2025 — बिहार में…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना

नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना नोएडा मीडिया क्लब द्वारा…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

जाति प्रमाण पत्र विवाद में मण्डलायुक्त ने की सुनवाई

रूद्रपुर। मण्डलायुक्त दीपक रावत द्वारा कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सरोवरनगर पोस्ट केलाखेड़ा निवासी मौ0 दानिश पुत्र जमील अहमद के जाति…

2 Min Read
पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र ने FCI में गैर-पंजाब कैडर अधिकारी की तैनाती की

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए 3,000 करोड़ की नई योजना
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password