jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एअर इंडिया फ्लाइट हादसे की जांच में नया मोड़, पायलट के डोप टेस्ट की शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एअर इंडिया फ्लाइट हादसे की जांच में नया मोड़, पायलट के डोप टेस्ट की शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव
दिल्लीराज्य

एअर इंडिया फ्लाइट हादसे की जांच में नया मोड़, पायलट के डोप टेस्ट की शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव

News Desk
Last updated: August 10, 2026 9:07 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। चार अगस्त को फुकेट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान (एआइ 2379) में ओडिशा के ऊपर हुए हादसे की वजह खराब मौसम का टर्बुलेंस थी या काकपिट में हुई लापरवाही, यह सवाल अब जांच के केंद्र में है।

Contents
About The AuthorNews Desk

लैंडिंग के बाद हुए पोस्ट-फ्लाइट मेडिकल टेस्ट में एक पायलट के साइकोएक्टिव सबस्टेंस (नशे) की शुरुआती स्क्रीनिंग पॉजिटिव आने की खबरों से मामला गरमा गया है। हालांकि, असली तस्वीर जांच की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी कि यह हादसा सिर्फ मौसम का कहर था, पायलट की मानवीय भूल या फिर दोनों का मिला-जुला असर।

अंतिम रिपोर्ट से खुलेगा सच 

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स और एयरलाइन दोनों ने ही अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बचने की सलाह दी है। एअर इंडिया का कहना है कि पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट टेस्ट नियमों के तहत कराया गया था, लेकिन टेस्ट के अंतिम नतीजे अभी आधिकारिक रूप से साझा नहीं किए गए हैं। वहीं, एफआइपी अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा के अनुसार, अभी अंतिम लैब रिपोर्ट का इंतजार करना जरूरी है, जिससे यह साफ हो सके कि प्राथमिक टेस्ट की पुष्टि होती है या नहीं।

हादसे और फैसलों पर उठ रहे सवाल 

घटना के दौरान विमान के अचानक लगभग 300 फीट नीचे गिरने से 13 यात्री और 4 केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए थे। अब जांच एजेंसियां दो मुख्य बिंदुओं पर पड़ताल कर रही हैं। क्या टर्बुलेंस के दौरान काकपिट का नियंत्रण सही समय पर और सही तरीके से संभाला गया था? गंभीर रूप से घायल यात्रियों के बावजूद नजदीकी एयरपोर्ट पर तुरंत लैंडिंग करने के बजाय दिल्ली तक उड़ान जारी रखने का फैसला क्यों लिया गया?

ब्लैक बॉक्स और लैब रिपोर्ट पर टिकी नजरें 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि डीजीसीए अब विमान के ब्लैक बाक्स के डेटा और लैब से आने वाली अंतिम डोप टेस्ट रिपोर्ट का मिलान कर रहा है।

नियम और आगे की प्रक्रिया 

प्राथमिक स्क्रीन टेस्ट के बाद सैंपल को मान्यता प्राप्त लैब में विस्तृत जांच के लिए भेजा जाता है। यदि अंतिम रिपोर्ट में पुष्टि होती है, तो डीजीसीए के नियमों के तहत पहली बार में तीन महीने का लाइसेंस निलंबन और दोहराए जाने पर सख्त कार्रवाई (लाइसेंस रद तक) का प्रविधान है। जांच अधिकारियों का मानना है कि ब्लैक बाक्स की रिकार्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट का संयुक्त विश्लेषण ही इस पूरी घटना का सटीक कारण सामने लाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में छोटी दुकानों का हाउस टैक्स घटाने की तैयारी, 5875 से घटकर 1762 रुपये होगा टैक्स
    Next Article अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फिर सुनवाई, ED की याचिका पर दिल्ली HC में आज होगी बहस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिना PUC और इंश्योरेंस वाले वाहनों को पेट्रोल नहीं मिलेगा! गाजियाबाद में लागू हो सकता है नया सिस्टम

    गाजियाबाद। वाहन चालक जिस तरह से एक्सप्रेस-वे पर सफर करते हुए टोल टैक्स पर बैरिकेड सिस्टम का सामना करते हैं, इसी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पीएम मोदी ने काशी में किया नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन, देशभर से 58 टीमें ले रहीं हिस्सा

    वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी…

    6 Min Read
    दिल्लीराज्य

    IIT Delhi छात्र मौत मामला: पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ का केस

    नई दिल्ली। IIT Delhi में 31 वर्षीय एमएससी फिजिक्स के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    किरंदुल परियोजना द्वारा “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत 2000 तिरंगों का वितरण

    किरंदुल परियोजना द्वारा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान के तहत 2000 तिरंगों का वितरण किरंदुल, छत्तीसगढ़ | 13…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एअर इंडिया फ्लाइट हादसे की जांच में नया मोड़, पायलट के डोप टेस्ट की शुरुआती रिपोर्ट पॉजिटिव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password