jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश

Raj Kumar
Last updated: January 8, 2026 8:12 am
Raj Kumar
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर महानगर में दो अस्थायी रैन बसेरों (बरगदवा व राप्तीनगर) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस अवसर पर उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों और रैन बसेरों के बाहर जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का भी वितरण किया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

निरीक्षण और कंबल वितरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन और नगर निगम, नगर निकाय-स्थानीय निकायों के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में, फुटपाथ या पटरियों पर न सोए। उसे रैन बसेरों में उचित व्यवस्था के साथ रहने का सम्मानजनक ठौर दिया जाए। उन्होंने बताया कि जनता को भीषण शीतलहर से बचाने के लिए सभी जिलों में जिला प्रशासन को पर्याप्त धनराशि दी गई है।

बुधवार को गोरखपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने बरगदवा और राप्तीनगर स्थित अस्थायी रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से उनका हालचाल जाना और बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सभी से रैन बसेरे में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

सबने रैन बसेरे में उपलब्ध व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक जवाब दिया और भीषण शीतलहर में अच्छी सुविधा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। दोनों रैन बसेरों में और यहां के बाहर मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा व सहूलियत के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।

भीषण शीतलहर से बचाव के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक इंतजाम : सीएम योगी

रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण शीतलहर का प्रकोप है। लोगों को इससे बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

हर जिले में व्यापक पैमाने पर रन रैन बसेरों का संचालन करने, जरूरतमंदों में कंबल व ऊनी वस्त्रो का वितरण करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर महानगर में 19 रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं, जिनमें एक हजार जरूरतमंद या फुटपाथ-पटरियों पर सोने को मजबूर लोगों के रहने के लिए अस्थायी तौर पर व्यवस्था की गई है। स

भी रैन बसेरे सुरक्षित हैं और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की तरह ही प्रदेश के सभी महानगरों सभी जनपदों में व्यापक पैमाने पर रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर निकाय-स्थानीय निकाय प्रशासनों को हिदायत दी गई है कि जिसके पास अपना स्वयं रहने का ठिकाना नहीं है, वे लोग फुटपाथ पर गुजारा न करें बल्कि उन्हें रैन बसेरों में लाकर उचित व्यवस्था दी जाए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन और नगर निकाय प्रशासन की तरफ से ये कार्य किए जा रहे हैं।

स्वयंसेवी संगठन और धर्मार्थ संस्थाएं भी आगे आएं

मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवी संगठनों और धर्मार्थ संस्थाओं से भी अपील की है कि वे भीषण शीतलहर में लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने संस्थाओं से जरूरतमंदों में कंबल और ऊनी वस्त्रों के वितरण का आह्वान करते हुए कहा कि यह पुण्य और धर्मार्थ का कार्य है।

रैन बसेरों के निरीक्षण और कंबल वितरण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद आदि उपस्थित रहे।

एक माह में तीसरी बार रैन बसेरों का जायजा लेने फील्ड में उतरे सीएम योगी

जनता की सेवा और जरूरतमंदों की सुविधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता है, इसे उन्होंने हमेशा सिद्ध किया है। जनसेवा के अभियान को गति देते हुए सीएम योगी बुधवार को एक माह के भीतर तीसरी बार गोरखपुर में फील्ड में उतरे।

बुधवार को दो रैन बसेरों का निरीक्षण और जरूरतमंदों में कंबल वितरित करने से पूर्व 28 दिसंबर तथा 10 दिसंबर को भी उन्होंने रैन बसेरों का जायजा लेकर कंबल वितरण किया था। बुधवार को सीएम योगी राप्तीनगर व मोहरीपुर स्थित रैन बसेरों में पहुंचे थे। जबकि 28 दिसंबर को उन्होंने टीपीनगर, धर्मशाला बाजार तथा 10 दिसंबर को रेलवे स्टेशन के सामने और झूलेलाल मंदिर के पीछे स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे
    Next Article यूपी में राज्यकर्मियों को अल्टीमेटम: 31 जनवरी तक नहीं दिया चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तो फरवरी में नहीं मिलेगी सैलरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    औद्योगिक मॉडल टाउनशिप
    राज्यहरियाणा

    अंबाला में बनेगी पहली औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, CM ने दी अंतिम मंजूरी

    चंडीगढ़:  भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में दस औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाने की घोषणा की थी।…

    2 Min Read
    उत्तरकाशी
    उत्तराखंडराष्ट्रीय

    उत्तरकाशी आपदा: अगले हफ्ते दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम, सेना करेगी पानी की निकासी की निगरानी

    उत्तरकाशी आपदा: अगले हफ्ते दौरा करेगी केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीम, सेना करेगी पानी की निकासी की निगरानी उत्तरकाशी, उत्तराखंड |…

    3 Min Read
    सीएम मान
    पंजाबराज्य

    सीएम मान ने महाराष्ट्र विमान हादसे पर जताया शोक और चाइनीज डोर पर सख्ती का एलान किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर जालंधर आ रहे हैं। पीएम का यह दौरा एक फरवरी को होगा। पीएम मोदी…

    3 Min Read

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला आयोजित

    सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password