पूर्वकाल में अट्टा मार्केट की पहचान नोएडा की शान थी। वर्तमान में सुविधा शुल्क से ग्रस्त मार्केट अव्यवस्था एवं गन्दगी में शिखर पर है। शौचालय के अभाव में महिलाएं मुख्य मार्ग पर शौच केलिए मजबूर हैं। पार्किंग के अभाव में वरिष्ठ नागरिक व्हीलचेयर केलिए मजबूर हैं।
उपरोक्त समस्याओ के संदर्भ में माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण, श्रीमान जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर एवं श्री मति पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर को समस्याओं से अवगत करवाने एवं कार्यवाई हेतु अनेकों आवेदन पत्र प्रस्तुत कर चुका हूँ, लेकिन सुधारात्मक परिणाम की प्रतिक्षा में माह व्यतीत हो रहे हैं।
प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत पिंक शौचालय अज्ञात कारणवश स्थगित है, वगैर अन्यत्र प्रबंध के कार्यरत शौचालय को ध्वस्त कर दिया गया है।
पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल को सुविधा शुल्क निर्धारित कर व्यक्ति विशेष लोगों को व्यक्तिगत उपयोग हेतु दे दिए गए हैं। मजबूरन पार्किंग के अभाव में व्यापारी पलायन केलिए मजबूर हो रहे हैं।
आश्चर्यजनक सत्य है कि मार्केट के सामने “दादरी रोड एवं डी. पी. एस. “रोड के आधी सड़क पर रेहड़ी-पटरी बालों ने कब्जा कर लिया है।
अतः निवेदन है कि समस्याओ की स्थाई समाधान हेतु अधिनस्थ अधिकारी की अध्यक्षता में सम्बन्धित प्रत्येक विभाग के अधिकारियों के कमेटी गठित करने की कृपा करें जो स्थलीय जाच कर वास्तविक समस्याओ के निस्तारण कर व्यापारी एवं नागरिक को आश्वस्त कर सकें।
NOIDA ATTA MARKET : अट्टा मार्किट व्यापर संघ की गुहार…मदद करो सरकार !

Leave a Comment
