jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश

Raj Kumar
Last updated: February 3, 2026 7:15 am
Raj Kumar
Share
तिलहन
SHARE

उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना आधारित तिलहनी और दलहनी अंतःफसली यानी इंटरक्रॉपिंग खेती को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मॉडल गन्ना किसानों की आय को केवल दोगुना नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ाने की क्षमता रखता है और प्रदेश की कृषि को अधिक लाभकारी, सुरक्षित और टिकाऊ बनाएगा। लखनऊ में सोमवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के साथ सरसों, मसूर, उड़द और मूंग जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की अंतःफसल किसानों को अतिरिक्त उत्पादन के साथ स्थिर आय का भरोसा देती है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

सीमित भूमि में अधिक उत्पादन पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कृषि योग्य भूमि का विस्तार अब संभव नहीं है। ऐसे में ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रति इकाई क्षेत्र अधिक उत्पादन ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने गन्ना आधारित अंतःफसली खेती को उत्तर प्रदेश के कृषि भविष्य का नया और व्यावहारिक मॉडल बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार यह मॉडल किसानों को तीन बड़े लाभ देता है, वो हैं अधिक उत्पादन, अधिक आय और फसल जोखिम से सुरक्षा।

29.50 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र बनेगा आधार

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में लगभग 29.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती की जाती है, जिसमें 14.64 लाख हेक्टेयर नया बोया गया क्षेत्र और 14.86 लाख हेक्टेयर पेड़ी क्षेत्र शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस विशाल क्षेत्र में तिलहन और दलहन की इंटरक्रॉपिंग को योजनाबद्ध तरीके से जोड़ा जाए, तो प्रदेश ही नहीं, देश को भी तिलहन-दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

2026 से 2031 तक मिशन मोड में होगी योजना

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक मिशन मोड में लागू किया जाए। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि विश्वविद्यालयों की मदद से वैज्ञानिक और व्यावहारिक आधार पर फसलों का चयन किया जाए। IISR की सिफारिशों का हवाला देते हुए उन्होंने रबी सीजन में सरसों और मसूर तथा जायद सीजन में उड़द और मूंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

किसानों को मिलेगा तेज नकदी प्रवाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना अतिरिक्त फसल लेना इस मॉडल की सबसे बड़ी ताकत है। इससे किसानों को तेज़ नकदी प्रवाह मिलेगा, एकल फसल पर निर्भरता घटेगी और प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने योजना के लिए स्पष्ट सहायता और अनुदान ढांचा तैयार करने तथा वर्षवार रोडमैप बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के अनुसार यह अतिरिक्त उत्पादन सीधे किसानों की आय बढ़ाएगा और राज्य के सकल मूल्य वर्धन (GVA) में भी अहम योगदान देगा।

व्यापक कृषि परिवर्तन की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना केवल गन्ना किसानों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश के व्यापक कृषि परिदृश्य में परिवर्तन के रूप में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतःफसली खेती प्रदेश को कृषि क्षेत्र में नई छलांग दिलाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जनता दर्शन ‘मेरा एडमिशन करा दीजिए…’, जनता दर्शन में मासूम की फरमाइश पर मुस्कराए योगी; तुरंत दिया निर्देश
    Next Article बजट केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरमनोरंजनराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत “सिंदूर की ललकार” रिलीज़

    भोजपुरी सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत "सिंदूर की…

    4 Min Read
    बिहार

    बिहार मौसम अपडेट: 4 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के मजबूत संकेत

    बिहार मौसम अपडेट: 4 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में बारिश के मजबूत संकेत बिहार: मौसम विभाग ने आगामी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा – बिहार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 50 घायल

    उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा – बिहार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 50…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नई टिहरी में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’ पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन

    नई टिहरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून के तत्वावधान में बुधवार को जिला…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password