jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर
उत्तर प्रदेशराज्य

केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर

Tripty Srivastava
Last updated: February 3, 2026 7:31 am
Tripty Srivastava
Share
बजट
SHARE

उत्तर प्रदेश सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश करने जा रही है। यह बजट एक ओर जहां लोकलुभावन घोषणाओं से आम जनता को राहत देने वाला होगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को नई गति देने पर भी विशेष जोर रहेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार सामाजिक पेंशन योजनाओं के दायरे और राशि दोनों में बढ़ोतरी कर सकती है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को ढाई लाख करोड़ रुपये से आगे ले जाने की तैयारी है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

बजट तैयारियों में आई तेजी

केंद्र सरकार द्वारा आम बजट पेश किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। विभिन्न विभागों से प्राप्त बजट प्रस्तावों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभावना है कि अगले दो दिनों में बजट का प्रारंभिक खाका वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा। इसके बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ विभागवार चर्चा भी हो सकती है।

लोक कल्याण संकल्प पत्र पर भी नजर

सूत्रों के अनुसार भाजपा द्वारा वर्ष 2022 में जारी किए गए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के अधूरे वादों को भी बजट में शामिल करने पर मंथन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ा सकती है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से नए और घोषित एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी लाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ नए लिंक एक्सप्रेस-वे, स्टेट हाईवे, अस्पतालों और ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए भी बजट में पर्याप्त प्रावधान किए जा सकते हैं।

पेंशन और छात्रवृत्ति में संभावित बढ़ोतरी

इस वर्ष प्रस्तावित पंचायत चुनाव और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार सामाजिक पेंशन योजनाओं को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा सकती है। वर्तमान में प्रदेश में 1.07 करोड़ से अधिक लाभार्थी विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पेंशन राशि में लगभग 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा छात्रवृत्ति की राशि में एकरूपता लाने और कन्या विवाह अनुदान को समान करने की भी घोषणा हो सकती है।

केंद्र से अधिक फंड, योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

इस वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को केंद्र सरकार से पहले की तुलना में अधिक धनराशि मिलने की उम्मीद है। करीब सवा चार लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि से प्रदेश की चल रही परियोजनाओं को गति मिलेगी और नई योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की जा सकेगी। इन नई योजनाओं पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की बजट बैठकों में लिया जाएगा।

औद्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा

बजट में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष फोकस रहेगा। निवेश योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन किए जाने की संभावना है। उद्योगों को विभिन्न नीतियों के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के लिए आवंटित राशि बढ़ाई जा सकती है। साथ ही नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की घोषणा और डिफेंस कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी धनराशि का प्रावधान संभव है।

युवा केंद्रित रहेगा बजट

प्रदेश का यह बजट युवाओं को ध्यान में रखकर भी तैयार किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण के लिए बजट बढ़ाया जा सकता है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनमें उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास योजनाओं पर भी जोर दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई स्किल डेवलपमेंट योजनाओं की घोषणा बजट में देखने को मिल सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article तिलहन यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश
Next Article अनुशासनात्मक कार्रवाई यूपी में 47,816 राज्यकर्मियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, सामने आई ये बड़ी वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार
बिहार

बिहार: विधानसभा घेराव में प्रशांत किशोर समेत 2000 लोगों पर FIR

बिहार: विधानसभा घेराव में प्रशांत किशोर समेत 2000 लोगों पर FIR, लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल पटना, 24 जुलाई 2025:बिहार…

3 Min Read
भूमि विवाद
उत्तराखंडराज्य

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश

रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि विवाद से संबंधित एक महिला द्वारा धरना दिए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने…

2 Min Read
मेरठ
उत्तर प्रदेश

मेरठ: फर्जी ‘कृष्णा बाबा’ बना निकला कासिम, मंदिर में चोरी करते पकड़ा गया

मेरठ: साधु बनकर लोगों को ठग रहा था 'कृष्णा बाबा', असली नाम निकला कासिम, मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ…

3 Min Read
कांग्रेस जिलाध्यक्षों
राज्यहरियाणा

भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण दिया

कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्हें चुनाव लड़ने की बारीकियां…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: केंद्र के बाद यूपी के बजट की तैयारी, चुनावी साल में इन बातों पर रहेगा योगी सरकार का जोर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password