jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में ग्रामीण विकास योजनाओं में देरी पर CM सुख्खू ने 90 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में ग्रामीण विकास योजनाओं में देरी पर CM सुख्खू ने 90 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में ग्रामीण विकास योजनाओं में देरी पर CM सुख्खू ने 90 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए

Tripty Srivastava
Last updated: February 1, 2026 8:28 am
Tripty Srivastava
Share
विकास योजनाओं
SHARE

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को विभिन्न विभागों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने योजनाओं को समय पर पूरा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और सभी लंबित विकास कार्यों को अगले 90 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

‘योजनाएं स्वीकृत, फिर भी काम में देरी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, इसलिए गांवों का समग्र विकास राज्य के सतत और समावेशी विकास के लिए आवश्यक है। समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया कि कई योजनाओं में धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद परियोजनाओं की शुरुआत में अनावश्यक देरी हुई और कार्यों की गति बेहद धीमी रही। इनमें पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना, एमपीएलएडी, विधायक क्षेत्र विकास निधि, लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना तथा अन्य विधायक-वित्तपोषित योजनाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाएं शामिल हैं।

‘छोटे लेकिन आवश्यक कार्य लंबे समय से लंबित’

मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि कई छोटे लेकिन अत्यंत आवश्यक विकास कार्य अब भी लंबित हैं। इनमें हैंडपंपों की स्थापना, पैदल रास्तों, नालियों, सामुदायिक भवनों, रिटेनिंग वॉल, फुट ब्रिज, सिंचाई नहरों, चारदीवारी और गांव की सड़कों के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि  ये कार्य सीधे ग्रामीण जनता की जरूरतों से जुड़े होते हैं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आंकड़े साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 204 करोड़ रुपये की लागत के 11,064 विकास कार्य अब तक शुरू ही नहीं किए गए, जबकि 348 करोड़ रुपये की लागत के 16,834 कार्य लंबे समय से निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि सघन निगरानी और सख्त निर्देशों के परिणामस्वरूप अक्तूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच 18,262 विकास कार्य और छोटी योजनाएं पूरी की गईं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक लाभ पहुंचा है।

‘रियल-टाइम डैशबोर्ड से हो रही निगरानी’

मुख्यमंत्री ने बताया कि विकास कार्यों की निगरानी उच्च स्तर पर ‘रियल-टाइम डैशबोर्ड’ के माध्यम से की जा रही है। फील्ड अधिकारियों को दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, खंड विकास कार्यालयों और पंचायतों सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत लेकिन रुके हुए अथवा धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बीपीएल सर्वेक्षण हिमाचल में बीपीएल सर्वेक्षण का चौथा चरण 1 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article “मान सरकार लड़ रही, अकाली दल पाल रहा” — AAP विधायक का गंभीर आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

AAP
पंजाबराज्य

पंजाब में 852 स्कूल नीले-पीले रंग में, विपक्ष ने किया AAP पर हमला

राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पंजाब सरकार द्वारा 852 सरकारी स्कूलों को…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी का कड़ा रुख, एसआईटी जांच के आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील वह हृदय विदारक घटना है। प्रदेश सरकार…

1 Min Read
दिल्ली

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, पेट की समस्या के कारण थीं भर्ती

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, पेट की समस्या के कारण थीं भर्ती नई दिल्ली, 19 जून 2025:कांग्रेस की…

2 Min Read
सम्पूर्णता अभियान 2.0
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ

रूद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला सभागार में ’’सम्पूर्णता अभियान 2.0’’ का शुभारम्भ किया…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हिमाचल में ग्रामीण विकास योजनाओं में देरी पर CM सुख्खू ने 90 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password