jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुवाखोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुवाखोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
उत्तराखंडराज्य

सुवाखोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Raj Kumar
Last updated: January 17, 2026 7:42 am
Raj Kumar
Share
जन-जन की सरकार
SHARE

देहरादून। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत सुवाखोली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

कैबिनेट मंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान गढ़ बुरांसखड़ा में 12 जनवरी को आयोजित शिविर में दिए गए निर्देशों के क्रम में मात्र दो दिनों के भीतर मोटर मार्ग के एलाइनमेंट का कार्य पूर्ण किए जाने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है।

उन्होंने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा गांवों के समग्र विकास के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गढ़ बुरांसखड़ा मोटर मार्ग की लंबे समय से लंबित मांग का त्वरित समाधान सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

शिविर में राज्य मंत्री डॉ. देवेन्द्र भसीन, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किसान आत्महत्या किसान आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
    Next Article योग गुरु विख्यात योग गुरु सोहित योगी को मिला सर्वश्रेष्ठ योग गुरु का अवॉर्ड
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सम्पूर्णता अभियान 2.0
    उत्तराखंडराज्य

    रूद्रपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ

    रूद्रपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला सभागार में ’’सम्पूर्णता अभियान 2.0’’ का शुभारम्भ किया…

    3 Min Read
    अजित पवार
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अजित पवार के असमय निधन पर हिमाचल सरकार की गहरी संवेदनाएं

    शिमला: महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड में पहली बार सेवायोजन विभाग में हुई भर्ती : सौरभ बहुगुणा

    देहरादून। प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन विभाग तथा कौशल विकास एवं…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना: अनाथ बच्चों को विवाह और आर्थिक सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध

    उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला ऊना के 10 पात्र लाभार्थियों को विवाह हेतु…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुवाखोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password