jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना: अनाथ बच्चों को विवाह और आर्थिक सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना: अनाथ बच्चों को विवाह और आर्थिक सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना: अनाथ बच्चों को विवाह और आर्थिक सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध

Tripty Srivastava
Last updated: January 31, 2026 8:31 am
Tripty Srivastava
Share
मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना
SHARE

उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला ऊना के 10 पात्र लाभार्थियों को विवाह हेतु दी जाने वाली सहायता राशि की शेष 60-60 हजार रुपये की किस्त फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में प्रदान की।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत प्रत्येक पात्र अनाथ बच्चे को विवाह के लिए कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि विवाह के समय पहले ही प्रदान की जा चुकी थी, जबकि शेष 60 हजार रुपये की राशि अब लाभार्थियों के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जारी की गई है, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक सुरक्षा का संबल मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनाथ बच्चों के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सुख-आश्रय योजना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह तथा आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी कई सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे प्रदेशभर के हजारों अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, विवाह, व्यावसायिक प्रशिक्षण, गृह निर्माण और स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला ऊना में बीते दो वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के विभिन्न प्रावधानों के तहत लगभग पौने चार करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे निराश्रित बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा मिली है।इस अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा: राज्य में कैंसर मरीजों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा सुनिश्चित
Next Article रंगला पंजाब’ मिशन ‘रंगला पंजाब’ मिशन: 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को 271 करोड़ रुपये का पोस्ट-मैट्रिक वजीफा वितरित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में घुसपैठियों पर हंगामा: अजय-देवेंद्र के बीच तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा में घुसपैठियों पर हंगामा: अजय-देवेंद्र के बीच तीखी बहस, सरकार ने बताया 30 बांग्लादेशियों को भेजा वापस रायपुर…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

Mayawati In Action : मायावती का बड़ा एक्शन,पति और सास-ससुर को पार्टी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भतीजी एलिस द्वारा अपने पति और सास-ससुर पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोपों…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी प्रकरण: उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया, वीआईपी संलिप्तता का आरोप बेबुनियाद

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में फैल रही भ्रामक सूचनाओं, आधे-अधूरे तथ्यों और निराधार…

4 Min Read
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को वर्षभर का पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

देहरादून/दिल्ली। उत्तराखंड को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना: अनाथ बच्चों को विवाह और आर्थिक सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password