jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में दूषित पानी से हाहाकार, वैशाली-इंदिरापुरम-अर्थला में लोग परेशान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में दूषित पानी से हाहाकार, वैशाली-इंदिरापुरम-अर्थला में लोग परेशान
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में दूषित पानी से हाहाकार, वैशाली-इंदिरापुरम-अर्थला में लोग परेशान

News Desk
Last updated: August 20, 2026 9:08 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद। पीने को साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। शिकायत करो तो कर्मचारियों की मनमानी सामने आती है। कभी मौके पर आते ही नहीं तो कभी निस्तारण के नाम पर चलताऊ काम कर जाते हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

ट्रांस हिंडन क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति की समस्या झेल रहे लोगों की कुछ इस तरह की शिकायत है। वैशाली, इंदिरापुरम और अर्थला में लगातार यह परेशानी सामने आ रही है।

वैशाली के सेक्टर-2, 3 और 4 में कई महीनों से दूषित पानी की आपूर्ति घरों में होने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच-बीच में स्थिति सुधर जाती है लेकिन फिर से दूषित पानी आने लगता है।

समस्या जस की तस बनी हुई है

इसको लेकर तीन दिन पहले सेक्टर-3 के निवासियों ने लिखित में शिकायत भी दी थी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लगातार साफ पानी देने की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे हैं।

इसका स्थायी हल निकालने के लिए नगर निगम में कहा गया है लेकिन अभी तक टीम ने सेक्टर में आकर समस्या तक नहीं जानी।

इसके अलावा अर्थला में 10 दिनों से दूषित पेयजल आपूर्ति का समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को पेजयल संकट झेलना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी वीरपाल ने बताया कि दूषित पेयजल की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र दिए गए हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर बोतलबंद पानी खरीदने से बोझ बढ़ता है। ट्रांस हिंडन के वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी और डेल्टा कालोनियों में गंगाजल की आपूर्ति होती है।

इंदिरापुरम में गंगाजल की आपूर्ति काफी कम है जबकि यहां भूजल का टीडीए 700 से 800 के बीच रहता है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए बोतलबंद पानी का प्रयोग करना पड़ता है जबकि कुछ सोसायटी में खुद के संसाधन का प्रयोग कर जलापूर्ति की जाती है। साफ पानी के लिए सोसायटियों में आरओ प्लांट लगे हैं।

जिन-जिन भी इलाकों में समस्या है, वहां टीमों को भेजा जाता है और पाइपलाइन की जांच कराई जाती है। अलग-अलग क्षेत्रों में पाइपलाइन के सर्वे की योजना पर भी काम किया जा रहा है। कुछ जगह नई पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे समस्या दूर होगी।
– केपी आनंद, महाप्रबंधक, जलकल नगर निगम

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर GDA का बुलडोजर, 5 हजार वर्गमीटर निर्माण ध्वस्त
    Next Article भारत का जवाबी कदम! पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बैरिकेड-बोलार्ड हटाए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    सैनी सरकार का रक्षाबंधन गिफ्ट: महिलाओं और बच्चों को 36 घंटे तक मुफ्त रोडवेज यात्रा

    हरियाणा की सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है। भाई-बहन के इस पवित्र…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    19 मार्च को राम नाम मंदिर का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    अयोध्या। अयोध्या में स्थित राम मंदिर अयोध्या परिसर में 19 मार्च 2026 को एक विशेष धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा,…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    झांसी जेल से पहली बार पैरोल पर प्रयागराज जाएगा अली, तन्हाई बैरक में सजा काट रहा अतीक का बड़ा बेटा

    प्रयागराज। माफिया अतीक का बेटा एहजम, रिश्तेदार, करीबी और समर्थक जेल में बंद उमर व अली का इंतजार कर रहे हैं।…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नोएडा बना वृंदावन धाम, श्रीमद्भागवत व्रत कथा का शुभारंभ

    भारत विकास परिषद नोएडा के तत्वावधान में आयोजित आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को सेक्टर 19, शनि मैदान नोएडा में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में दूषित पानी से हाहाकार, वैशाली-इंदिरापुरम-अर्थला में लोग परेशान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password