jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कर दिया खुलासा, बोले- योगी को तीसरी बार नहीं बनने देंगे CM
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कर दिया खुलासा, बोले- योगी को तीसरी बार नहीं बनने देंगे CM
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

UP में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कर दिया खुलासा, बोले- योगी को तीसरी बार नहीं बनने देंगे CM

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 26, 2026 7:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. ओवैसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते. इसके लिए उनकी पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने को भी तैयार है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

रविवार को शामली जिले के कैराना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘हम हरसंभव प्रयास करेंगे कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार न बने.’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि योगी आदित्यनाथ तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें. ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर अन्य विपक्षी दलों का उद्देश्य भी यही है तो AIMIM उनके साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है.

विपक्षी दलों की चुप्पी पर उठाए सवाल

ओवैसी ने बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने में नाकाम रही हैं. AIMIM प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मस्जिदों को तोड़ा गया और ‘हाफ एनकाउंटर’ की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन विपक्षी दल इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं. ओवैसी ने सवाल उठाया कि जब अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों से जुड़े ऐसे मुद्दे सामने आ रहे हैं, तो विपक्षी पार्टियां इनके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठा रही हैं?

अखिलेश यादव पर भी बोला हमला

उन्होंने बदायूं और फिरोजाबाद की लोकसभा सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि इन सीटों से पहले मुस्लिम नेता सांसद बनते थे, लेकिन बाद में अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य सांसद बन गए. ओवैसी ने कहा, ‘सांसद की पार्लियामेंटरी सीट से सलमान एमपी बनता था, वहां अखिलेश के भाई एमपी बन गए. फिरोजाबाद से मुसलमान एमपी बनता था, वहां अखिलेश के परिवार के लोग एमपी बन गए.’

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उनका परिवार मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर अपना अधिकार समझता है.

‘अखिलेश के परिवार के बच्चों को सीटें गिफ्ट करेगा अब्दुल?’

ओवैसी ने अखिलेश यादव के परिवार पर तंज कसते हुए कहा, ‘अखिलेश और उनका परिवार यह कह रहा है कि उनके परिवार में जितने बच्चे-बच्चियां पैदा होंगे, तो तुम्हारा काम यह है अब्दुल! तुम्हारी सालगिरह पर तुम केक नहीं काटना, सांसद और विधायक की सीट हमारे परिवार के बच्चे और बच्चियों को गिफ्ट में दे देना.’

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बृजभूषण बोले- कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देता, अगर मेरे हाथ में होता फैसला
    Next Article जीएल बजाज में राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, समाजसेवा और उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    IFS प्रशिक्षुओं से बोले CM धामी- वन अधिकारी केवल प्रशासक नहीं, ‘प्रकृति के प्रहरी’ हैं

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत…

    6 Min Read
    पंजाबराज्य

    सीएम भगवंत मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का शुभारंभ, छह टीमें लेंगी हिस्सा

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पहली बार आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    नोएडा में फर्जी करेंसी का भंडाफोड़: ₹200 के 1.84 लाख के जाली नोटों के साथ 4 छात्र और शातिर गिरफ्तार

    थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा जाली करेंसी के साथ 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹200-₹200 के कुल 920 जाली…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली के GTB अस्पताल में बनेगा 250 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा ब्लॉक, कैबिनेट ने दी 244.87 करोड़ की मंजूरी

    नई दिल्ली: दिल्ली में यमुनापार के दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 250 बेड के सुपर-स्पेशियलिटी कम ट्रॉमा…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कर दिया खुलासा, बोले- योगी को तीसरी बार नहीं बनने देंगे CM
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password