नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 26 वर्षीय आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को निम्मी विहार पुस्ता तिराहे के पास से पकड़ा गया। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के कुलेसरा गांव में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2021, 2024, 2025 और 2026 में विभिन्न मामले दर्ज होने का विवरण पुलिस ने जारी किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फेस-2 पुलिस ने 1.8 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Comment
