jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: PM Modi Meets PM Yunus: बैंकॉक में मो. यूनुस को पीएम मोदी की खरी-खरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » PM Modi Meets PM Yunus: बैंकॉक में मो. यूनुस को पीएम मोदी की खरी-खरी
ताजा खबरराजनीति

PM Modi Meets PM Yunus: बैंकॉक में मो. यूनुस को पीएम मोदी की खरी-खरी

Tripty Srivastava
Last updated: March 26, 2026 10:18 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में मुलाकात हुई। शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। दोनों नेता बिम्सटेक सम्मेलन से इतर मिले। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई।

Contents
लोकतांत्रिक, स्थिर और समावेशी बांग्लादेश को समर्थनविवादों में रहा है मोहम्मद यूनुस का कार्यकालचीन दौरे पर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयानAbout The AuthorTripty Srivastava

highlights

Toggle
  • लोकतांत्रिक, स्थिर और समावेशी बांग्लादेश को समर्थन
  • विवादों में रहा है मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल
  • चीन दौरे पर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
    • About The Author
      • Tripty Srivastava

लोकतांत्रिक, स्थिर और समावेशी बांग्लादेश को समर्थन

पीएम मोदी की मोहम्मद यूनुस से मुलाकात को लेकर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ‘पीएम मोदी ने एक बार फिर लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने प्रोफेसर यूनुस के भारत के साथ सकारात्मक संबंधों की इच्छा को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने अपील की कि माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचा जाए। सीमा पर सख्ती से अवैध घुसपैठ को रोका जा सकता है और सीमा सुरक्षा को कायम रखा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की।’

विवादों में रहा है मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल

बीते साल अगस्त में बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। उसके बाद से मोहम्मद यूनुस ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल विवादों में घिरा रहा है और उनके कार्यकाल में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ीं। इसके चलते भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में भी खटास आई है। बीते हफ्ते ही चीन के दौरे पर मोहम्मद यूनुस ने भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में और तल्खी आई है।

चीन दौरे पर भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

दरअसल मोहम्मद यूनुस ने चीन दौरे पर चीन की सरकार से बांग्लादेश में निवेश बढ़ाने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत के उत्तर पूर्वी राज्य चारों तरफ जमीन से घिरे हैं और उनके पास समुद्र तक पहुंच नहीं है। ऐसे में ये चीन के लिए अवसर हो सकता है। मोहम्मद यूनुस ने कहा कि क्षेत्र में बांग्लादेश ही ऐसी ताकत है, जिसके पास समुद्री पहुंच है। हालांकि मोहम्मद यूनुस का यह बयान भारत को नाराज कर गया और इसे लेकर आधिकारिक चैनल से भारत ने नाराजगी भी जाहिर की है।

प्रधानमंत्री मोदी बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए थाईलैंड दौरे पर हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी म्यांमार के सैन्य शासक मिन आंग ह्लेइंग से भी मुलाकात की और उन्हें भूकंप से राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव मदद देने की पेशकश की।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Next Article Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को कोर्ट से झटका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ताजा खबरदिल्लीमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

Stock Market: सीजफायर के बाद बम-बम शेयर बाजार… Sensex 2200 अंक भागा, Reliance-HDFC Bank ने दिखाया दम 

नई दिल्ली,12 मई 2025,(अपडेटेड 12 मई 2025, 10:24 AM IST) Stock Market After Indo-PAK Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच…

2 Min Read
ताजा खबर

17 May 2025 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar | CM Yogi | Akhilesh | Politics

दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर भाला फेंकने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए…

2 Min Read
क्राइमताजा खबरराज्यराष्ट्रीय

जान की कीमत सिर्फ इतनी…?, 5 रुपये के नाश्ते के लिए बच्चे ने 8वीं क्लास के लड़के को चाकू घोंपकर मार डाला

हुबली: कर्नाटक के हुबली में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. महज 5 रुपए के नाश्ते के लिए 6वीं…

3 Min Read
Editorialताजा खबरमहाराष्ट्र

कॉन्सेप्ट इंस्टिट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड, राष्ट्रीय पटल पर चमका नाम

किरण बेदी और सायना नेहवाल ने किया सम्मानित डॉ. किरण बेदी ने बढ़ाया शिक्षकों का मान विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: PM Modi Meets PM Yunus: बैंकॉक में मो. यूनुस को पीएम मोदी की खरी-खरी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password