jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल
राष्ट्रीय

PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल

Tripty Srivastava
Last updated: January 11, 2026 10:30 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

गिर सोमनाथ (गुजरात) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने तीन-दिवसीय गुजरात दौरे के तहत सोमनाथ पहुंचे. पीएम ने के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम ने सोमनाथ मंदिर में ‘ॐकार मंत्र’ के जाप में भी भाग लिया.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस दौरान उन्होंने प्राचीन तीर्थस्थल पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह के तहत आयोजित अनुष्ठानों में भाग भी लिया.

ड्रोन शो में 3000 ड्रोन की मदद से आसमान में बनाई तस्वीरें

पीएम मोदी ने इस मौके पर भव्य ड्रोन शो भी देखा, जिसमें कई विषयों पर आधारित आकृतियों के जरिए भगवान शिव और शिवलिंग की विशाल छवियां बनाई गईं. इसके साथ ही सोमनाथ मंदिर का एक शानदार 3डी डिपिक्शन भी किया गया.

इस ड्रोन शो में, लगभग 3000 ड्रोन की मदद से लाइट के तालमेल से अरब सागर के ऊपर आसमान में अलग-अलग डॉट वाली तस्वीरें बनाई गईं. आसमान में उभरते चमकदार नज़ारे लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने. ड्रोन लाइट के ज़रिए भगवान शंकर, वीर हमीरजी, अहिल्याभाई होल्कर, सोमनाथ पर हमला, सरदार वल्लभभाई पटेल, स्वाभिमान पर्व का लोगो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डॉट वाली तस्वीरें दिखाई गईं. इन सभी तस्वीरों में भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव की झलक दिखी.

इस शानदार ड्रोन शो को कुल 40 ट्रेंड ऑपरेटरों ने मैनेज किया. लगभग 15 मिनट तक चले इस शो ने वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में मौजूद थे और उन्होंने इस शानदार ड्रोन शो को देखकर अपनी खुशी ज़ाहिर की. इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस अद्भुत नज़ारे को देखकर गर्व और खुशी महसूस की. ड्रोन शो के तुरंत बाद, पास के बीच पर शानदार आतिशबाजी हुई, आसमान तरह-तरह के पटाखों से रंगीन हो गया.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे के निकट स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर के पास हेलीपैड पर स्वागत किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है.’’

उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर 1026 में आक्रमणकारियों ने हमला किया था और इस साल हमले के एक हजार वर्ष पूरे हुए हैं. हेलीपैड से पीएम मोदी अपने काफिले के साथ मंदिर के पास स्थित वीवीआईपी सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी श्रद्धालु मोदी का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे.

बता दें कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन अनगिनत नागरिकों को याद करने के लिए मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया है, जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करता रहेगा. महमूद गजनी ने 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, जिसके एक हजार वर्ष पूरे होने की पृष्ठभूमि में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

सर्किट हाउस में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक

पीएम मोदी ने सर्किट हाउस में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने लिखा, ‘आज शाम सोमनाथ में मैंने सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में मंदिर परिसर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और सोमनाथ की तीर्थयात्रा को और अधिक स्मरणीय बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई.’

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article माही विज ने जय भानुशाली से अलग होने के बाद दोस्त के लिए जाहिर की भावना! कहा- आई लव यू
Next Article जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार, 32 पदाधिकारी बनाए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

नोएडा का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 22 सितंबर से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में शुरू होगा

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40…

5 Min Read
राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन

आज भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ नोएडा महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें श्री विनीत शारदा…

4 Min Read
राष्ट्रीय

Air India विमान क्रैश: AAIB की अंतिम रिपोर्ट अगले 6-8 महीनों में संभावित

Air India विमान क्रैश: AAIB की अंतिम रिपोर्ट अगले 6-8 महीनों में संभावित, शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने…

3 Min Read
राष्ट्रीय

केंद्रीय कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 1.07 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 1.07 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी, भारत के नवाचार और आधारभूत ढांचे…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password