jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: संत प्रेमानंद के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु, हत्या या आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » संत प्रेमानंद के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु, हत्या या आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेशराज्य

संत प्रेमानंद के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु, हत्या या आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 26, 2026 8:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मथुरा जिले के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण महाराज के रूप में हुई. वह केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

चौथी मंजिल की छत से नीचे गिरे

जानकारी के मुताबिक, बीते गुरुवार शाम रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल की छत पर गए थे. कुछ देर बाद वह वहां से नीचे गिर गए. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.

पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. बताया गया कि मृतक का मूल नाम दीपक था और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. सितंबर 2015 में उन्होंने दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया. जून 2026 से वह गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे. इसी परिसर में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े करीब 50 शिष्य भी रहते हैं. घटना के समय रसिक दुलारी शरण कमरे में अकेले थे.

जांच में जुटी मथुरा पुलिस

सीओ वृंदावन संदीप सिंह के मुताबिक, सर्वोदय अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है. युवक का नाम रसिक दुलारी शरण है. ये केली कुंज आश्रम से संबंधित गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे. प्रथम दृष्टया सुसाइड की बात प्रकाश में आ रही है. हालांकि जांच-पड़ताल की जा रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली पर सीएम योगी सख्त, रेड-ऑरेंज जोन अलर्ट पर, 24 घंटे में सहायता के निर्देश
    Next Article उत्तराखंड बीजेपी का नया रूप: नए चेहरों के साथ कोर कमेटी की पहली बैठक, 2027 और राज्यसभा पर मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मशीनों की गूंज, तकनीक का दम और कारोबार की नई संभावनाएं—bauma CONEXPO INDIA 2026 का भव्य समापन

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। विशाल मशीनों की गूंज, अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन और दुनिया भर के निर्माण उद्योग…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लखनऊ हत्याकांड: प्रज्ञा मिश्रा का शक सही निकला, मानस अकेला नहीं था, पुलिस को मिले साक्ष्य

    लखनऊ। बैंककर्मी मानस बाजपेयी द्वारा मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी के मामले की जांच अब…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, हिमालय परिषद को 1 करोड़ और हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य…

    7 Min Read
    पंजाबराज्य

    मावां धीयां सत्कार योजना को फंड देने पर हाईकोर्ट की रोक, श्रमिक कल्याण कोष के इस्तेमाल पर उठे सवाल

    निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए जमा राशि को दूसरी सरकारी योजना में इस्तेमाल करने के मामले में पंजाब एवं…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: संत प्रेमानंद के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मृत्यु, हत्या या आत्महत्या…जांच में जुटी पुलिस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password