jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्य सचिव पद पर नई नियुक्ति की तैयारी, मुख्यमंत्री सैनी मार्च में पेश करेंगे बजट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्य सचिव पद पर नई नियुक्ति की तैयारी, मुख्यमंत्री सैनी मार्च में पेश करेंगे बजट
राज्यहरियाणा

मुख्य सचिव पद पर नई नियुक्ति की तैयारी, मुख्यमंत्री सैनी मार्च में पेश करेंगे बजट

Raj Kumar
Last updated: January 12, 2026 11:25 am
Raj Kumar
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में बजट की तैयारियों के बीच मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की बायपास सर्जरी होने के बाद राज्य सरकार यह जिम्मेदारी किसी दूसरे सीनियर आइएएस अधिकारी को प्रदान कर सकती है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

मुख्य सचिव के पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी है। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के डाक्टरों ने उन्हें करीब दो माह तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

ऐसे में बजट का कामकाज प्रभावित हो सकता है। वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मार्च माह के पहले या दूसरे सप्ताह में साल 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे।

बजट तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग वर्गों व समूहों से बातचीत कर रहे हैं। जनवरी माह के अंत में उन्होंने राज्य के विधायकों की पंचकूला में बैठक बुलाई है। इन बैठकों में आने वाले सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

वित्त सचिव के नाते अनुराग रस्तोगी ने पिछला बजट तैयार कराया था, लेकिन इस बार वह बेड रेस्ट पर रहेंगे तो ऐसे में बजट की तैयारियों के लिए सरकार किसी नये आइएएस अधिकारी को जल्दी ही जिम्मेदारी सौंप सकती है। पिछले सप्ताह अनुराग रस्तोगी के हार्ट की बायपास सर्जरी हुई है।

मुख्य सचिव कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित न हो, इसलिए मुख्य सचिव के पद पर भी सरकार नई नियुक्ति करने की तैयारी में है।

मुख्य सचिव बनने के लिए मौजूदा गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा और स्वास्थ्य सचिव सुधीर राजपाल दौड़ में हैं। ब्यूरोक्रेसी के सबसे बड़े मुख्य सचिव के पद को दो महीने के लिए खाली रखना सरकार के लिए संभव नहीं है। मार्च में विधानसभा का बजट सेशन भी होना है।

वित्त मंत्री के नाते मुख्यमंत्री को बजट पेश करना है। इससे पहले राज्य में तीन नगर निगमों अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में फरवरी में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसलिए सरकार के लिए मुख्य सचिव व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नई जिम्मेदारी सौंपना जरूरी हो गया है।

हरियाणा में मुख्य सचिव बनने की दौड़ में वरिष्ठता के हिसाब से सबसे आगे सुधीर राजपाल हैं। राजपाल 1990 बैच के आइएएस अफसर हैं। दूसरे नंबर पर सुमिता मिश्रा हैं। इनका बैच भी 1990 है। राज्य सरकार ने इन दोनों अधिकारियों की वरिष्ठता को नजर अंदाज कर अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव बनाया था।

इसकी वजह यह बताई जा रही थी कि दो साल पहले जब अधिकारियों की वरिष्ठता का मुद्दा उठा था, तब सुधीर राजपाल और सुमिता मिश्रा को लेकर बाहरी कैडर का होने की बात कही गई थी। रस्तोगी हालांकि रिटायर हो चुके हैं और फिलहाल एक्सटेंशन पर चल रहे हैं।

रस्तोगी को एक्सटेंशन मिलने पर मुख्य सचिव पद के दावेदार 1990 बैच के आनंद मोहन शरण को भी झटका लग चुका है। वह 31 अगस्त 2025 को रिटायर हो चुके हैं। सुधीर राजपाल की रिटायरमेंट 30 नवंबर 2026 को होगी, जबकि सुमिता मिश्रा 31 जनवरी 2027 को रिटायर होंगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब दौरे पर सीएम नायब सिंह सैनी, गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में टेका माथा
    Next Article हरियाणा बिजली निगम कर्मियों को कम्यूनिकेशन और प्रोफेशनल स्किल्स की ट्रेनिंग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव

    रोजगार महाकुंभ 2025: सीएम योगी का बड़ा संदेश – अब नौकरी के लिए नहीं छोड़ना पड़ेगा गांव उत्तर प्रदेश के…

    3 Min Read
    हरियाणा

    हरियाणा में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कराएगी सरकार, हाई लेवल कमेटी का गठन

    हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करने, उनका समयबद्ध निष्णादन सुनिश्चित करने और उनके…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय बजट 2026–27 से पहले उत्तराखण्ड ने मजबूती से रखी विकास की प्राथमिकताएं

    नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026–27 की तैयारी के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में आयोजित प्री-बजट परामर्श…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर में प्रसाद और चुनरी न देने पर सेवादार की बेरहमी से हत्या

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर में प्रसाद और चुनरी न देने पर सेवादार की बेरहमी से हत्या नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्य सचिव पद पर नई नियुक्ति की तैयारी, मुख्यमंत्री सैनी मार्च में पेश करेंगे बजट
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password