jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे
राज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे

News Desk
Last updated: February 23, 2026 9:35 am
News Desk
Share
हरियाणा विधानसभा
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार से प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होगी। विधानसभा में सोमवार से ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा से शुरू हो जाएगी। शून्य काल में विधायक घनश्याम दास की तरफ से राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

भाजपा विधायक कपूर सिंह इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। कांग्रेस की ओर से अशोक अरोड़ा इस प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ करेंगे। विधायकों द्वारा प्रश्नकाल में कई मुद्दों पर सरकार को असहज किया जा सकता है। विधायकों के सवालों का जवाब देने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों ने पूरी तैयारी की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट सत्र की कार्यवाही आरंभ होने से पहले अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ औपचारिक मीटिंग करेंगे, जिसमें कांग्रेस विधायकों द्वारा हंगामा किए जाने की स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी।

सदन में नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद द्वारा गुरुग्राम, फरीदाबाद जिलों में उन अस्पतालों की रिपोर्ट मांगी जाएगी जिन्हें सरकार की तरफ से रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है।

इसके लिए इन अस्पतालों द्वारा गरीब मरीजों के मुफ्त उपचार के संबंध में भी सरकार से जवाब मांगा गया है। यह मुद्दा जहां नूंह के विधायक द्वारा उठाया जाएगा, वहीं दक्षिण हरियाणा के अटेली से विधायक स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इसका जवाब देंगी।

कलायत के कांग्रेस विधायक विकास सहारन द्वारा अपने हलके में नशीले पदार्थों की बिक्री तथा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगते हुए युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता जताई जाएगी।

सोनीपत के भाजपा विधायक निखिल मदान ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 के अंतर्गत सोनीपत में ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर सरकार की योजना के बारे में पूछा है। यह मामला भी आरती सिंह राव के विभाग से जुड़ा है। करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार करनाल में विश्राम गृह निर्माण पर सरकार से रिपोर्ट मांगेगे।

झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल सोमवार को विधानसभा में आक्रामक नजर आएंगी। उन्होंने अपने हलके के 10 गांवों के नाम विधानसभा में रखते हुए सडक़ों की खस्ताहालत पर सरकार से जवाब मांगा है। गीता भुक्कल पहले भी सदन में अपने हलके की सडक़ों के फोटो लेकर आती रही हैं।

सढौरा की कांग्रेस विधायक रेनु बाला सोमवार को सदन में अनुसूचित जाति कर्मचारियों की आवाज बनती दिखेंगी। उन्होंने एससी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण नीति पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। संभ्वत सरकार इस बारे में अपनी रिपोर्ट सदन में रखे।

कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला सरकार को खिलाडिय़ों के मुद्दे पर घेरते हुए नजर आएंगे। सुरजेवाला ने वर्ष 2019 से लेकर अब तक नकद पुरस्कार योजना तथा स्कालरशिप योजना के अंतर्गत पात्र एथलीटों तथा प्रशिक्षकों के आवेदनों पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

कैथल में एसडीएम को झुनझुना थमाने के बाद पुलिस जांच का सामना कर रहे विधायक देवेंद्र हंस भी अपने हलके की सडक़ों का मुद्दा सदन में उठाएंगे। इसी मुद्दे पर उनका अपने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ विवाद चल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हरियाणा भाजपा हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा, चुनावी रणनीति तय
Next Article विकसित हरियाणा-2047 युवा शक्ति से जुड़े स्वरोजगार और कौशल विकास के जरिए विकसित हरियाणा-2047 की दिशा में कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अविमुक्तेश्वरानंद
उत्तर प्रदेशराज्य

अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर का आदेश; पुलिस की जांच रिपोर्ट में गंभीर आरोप

प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में एडीजे रेप…

3 Min Read
पंजाबराज्य

बीबीएमबी पर 500 करोड़ के कथित सेस को लेकर सियासी घमासान: मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़…

4 Min Read
नायब सिंह सैनी
राज्यहरियाणा

सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में खेलों इंडिया योजना के तहत बने हॉकी…

4 Min Read
पांडुलिपियों
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की प्राचीन पांडुलिपियों को मिलेगा डिजिटल अवतार, 75 साल से पुराने दुर्लभ ग्रंथों को सहेजने के लिए जिलों में सर्वे शुरू

वर्तमान और भावी पीढ़यां विरासत पर गर्व की अनुभूति कर सकें, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने हमेशा प्रतिबद्धता…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा प्रश्नकाल, विधायकों द्वारा बजट सत्र में उठेंगे कई संवेदनशील मुद्दे
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password