jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया
राज्यहरियाणा

सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया

Tripty Srivastava
Last updated: January 23, 2026 10:03 am
Tripty Srivastava
Share
नायब सिंह सैनी
SHARE

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में खेलों इंडिया योजना के तहत बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का उद्घाटन किया. इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने लगभग 5.50 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है. उद्घाटन समारोह में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे. इस दौरान वो खुद भी हॉकी स्टिक लेकर फिल्ड में हाथ आजमाते नजर आए.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

खेलों के लिए आधुनिक प्रांगण तैयार: हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों और छात्रों को प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. मैदान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है और इसका उद्देश्य स्थानीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच तैयार करना है.

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का शिलान्यास: साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑल वेदर स्वीमिंग पूल परियोजना का शिलान्यास किया. यह पूल वर्षभर खिलाड़ियों और छात्रों को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराएगा.

हरियाणा विजन 2047 प्री बजट मंथन कार्यक्रम: विश्वविद्यालय में आगामी हरियाणा विजन 2047 भविष्य उन्मुख रोडमैप प्री बजट मंथन कार्यक्रम में खिलाड़ियों और युवा पीढ़ी के साथ संवाद किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के विकास और युवाओं के लिए राज्य की योजनाओं और अवसरों को साझा करना है.

कार्यक्रम में युवाओं व खिलाड़ियों से सीएम का संवाद: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हरियाणा विजन 2047 भविष्य उन्मुख हरियाणा रोडमैप प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवा वर्ग से सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए हर वर्ग के सुझाव जरूरी हैं, ताकि बजट ऐसा हो जो प्रदेश को विकास की नई गति दे सके.

“युवा देश की रीढ़ की हड्डी”: मुख्यमंत्री ने कहा कि, “युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है. कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने शिक्षा, खेल, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों को गंभीरता से नोट कर उन पर मंथन किया जाएगा, ताकि आने वाला बजट आमजन और सभी वर्गों के हित में हो.”

राहुल गांधी और हुड्डा पर तीखा कटाक्ष: राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि, “राहुल गांधी का 10 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम था, लेकिन उसका असर एक घंटे भी नहीं दिखा. राहुल गांधी धार्मिक नगरी कुरुक्षेत्र आए, लेकिन उन्होंने कुरुक्षेत्र का नाम तक नहीं लिया.” इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी तंज कसते हुए कहा कि, “अब दोनों की उम्र हो चली है और दोनों एक जैसी, अर्थहीन बातें करते हैं.”

खेल और युवाओं के लिए नई पहल: हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और आल वेदर स्वीमिंग पूल जैसी परियोजनाएं राज्य में खेल और प्रतिभा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. इन सुविधाओं के माध्यम से छात्रों और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे.

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हरियाणा सरकार 2434 करोड़ के PNB फ्रॉड के बाद हरियाणा सरकार ने उठाया कड़ा कदम
Next Article रोहतक रोहतक में जाट शिक्षण संस्था में समारोह, शिक्षा और कौशल के संगम पर जोर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

चंडीगढ़-ट्राइसिटी
पंजाबराज्य

चंडीगढ़-ट्राइसिटी में मकान मालिकों को बड़ी राहत, किरायेदार सत्यापन पर दर्ज एफआईआर रद्द

Chandigarh@Tricity में सैकड़ों मकान मालिकों के लिए राहत की बात है, जिनके खिलाफ पुलिस ने डीएम के आदेशों का उल्लंघन…

5 Min Read
छत्तीसगढ़ताजा खबरशिक्षा

ग्राम पंचायत प्रेमनगर में “न्योता या मीठा भोज” के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा — बच्चों के लिए कार्यक्रम के बीच जनप्रतिनिधियों की प्रेरक पहल

दंतेवाड़ा:छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत प्रेमनगर स्थित माध्यमिक शाला प्रेमनगर में आज एक विशेष कार्यक्रम “न्योता या मीठा भोज”…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

विभागीय परिसम्पत्तियों के संरक्षण को लेकर एडीएम की सख्ती, समीक्षा बैठक आयोजित

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विभागों की भूमि/परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाये जाने…

2 Min Read
बरेली मंडल
उत्तर प्रदेश

बरेली मंडल को पहली यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बरेली मंडल को पहली यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार बरेली | 6 अगस्त 2025उत्तर प्रदेश…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password