jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला में भारतनेट परियोजना की समीक्षा, सभी 12 विकासखंड हाई-स्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला में भारतनेट परियोजना की समीक्षा, सभी 12 विकासखंड हाई-स्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में भारतनेट परियोजना की समीक्षा, सभी 12 विकासखंड हाई-स्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे

News Desk
Last updated: July 10, 2026 8:19 am
News Desk
Share
SHARE

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिला के सभी 12 विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बैठक आयोजित की गई। परियोजना के अंतर्गत इंटरनेट सेवाएं अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध रूप से उपलब्ध होंगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना के तहत शिमला जिला में कुल 3,691 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का प्रस्ताव है। परियोजना पूर्ण होने के बाद जिला की सभी ग्राम पंचायतों तक उच्च गति इंटरनेट सुविधा पहुंचेगी, जिससे डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न सरकारी सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। परियोजना के अंतर्गत बसंतपुर, मशोबरा, छौहारा, रामपुर, रोहड़ू, कुपवी, ननखड़ी, नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग सहित जिला के सभी 12 विकासखंड शामिल हैं।

उपलब्ध प्रगति के अनुसार, बसंतपुर ब्लॉक में 40 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा चुकी है तथा 10 ग्राम पंचायतों को नेटवर्क से जोड़ा गया है। वहीं मशोबरा ब्लॉक में 299 किलोमीटर केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और 28 ग्राम पंचायतों को कनेक्ट किया जा चुका है। छौहारा, रामपुर तथा रोहड़ू ब्लॉकों के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि कुपवी और ननखड़ी ब्लॉकों में कार्य फिलहाल होल्ड पर है। नारकंडा, टुटू, जुब्बल-कोटखाई तथा ठियोग ब्लॉकों में सर्वेक्षण तथा अन्य कार्य प्रगति पर है।

भारतनेट परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। इससे पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं का प्रभावी संचालन संभव होगा तथा ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल सुविधाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी और डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त आधार प्राप्त होगा। बैठक बीएसएनएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल खनन विभाग में तबादलों के लिए नए नियम लागू, जानिए अब कैसे होगा ट्रांसफर
    Next Article सीएम सुक्खू की घोषणा पर अमल, बड़ा भंगाल की पात्र महिलाओं से आवेदन मांगे गए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल स्थान: बीजापुर, छत्तीसगढ़तारीख: 18 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनता तक सरकार, सरकार तक समाधान – धामी सरकार का रिकॉर्ड अभियान

    “ जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित” “ 144 कैंप, 52 हजार से ज्यादा…

    2 Min Read
    स्टार्टअप
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

    देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग पर अड़ा संघ, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    देहरादून। नर्सिंग सेवा संघ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से उनके शासकीय आवास पर भेंट…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला में भारतनेट परियोजना की समीक्षा, सभी 12 विकासखंड हाई-स्पीड नेटवर्क से जुड़ेंगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password