jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर आरआरपी का धरना प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर आरआरपी का धरना प्रदर्शन
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर आरआरपी का धरना प्रदर्शन

Tripty Srivastava
Last updated: January 4, 2026 4:07 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सशक्त और स्वतंत्र लोकायुक्त के गठन की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने रविवार को देहरादून के घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी स्मारक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

पार्टी ने इसे चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत बताते हुए कहा कि 2014 में लोकायुक्त अधिनियम पारित होने और हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राज्य सरकार अब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं कर पाई है।

धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने आरोप लगाया कि लोकायुक्त के नाम पर भवन, स्टाफ और वाहनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक नियुक्ति न होना जनता के धन की बर्बादी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और आम नागरिकों पर पड़ता है तथा सशक्त लोकायुक्त के बिना पारदर्शिता और जवाबदेही संभव नहीं है।

लोकायुक्त अभियान के संयोजक परमानंद बलोदी ने आंदोलन को शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ बताते हुए जन-जागरण जारी रखने की बात कही, जबकि वरिष्ठ नेता सुमन राम बडोनी ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के प्रतीक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की स्मृति में यह धरना भ्रष्टाचार मुक्त समाज की उनकी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

धरने में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पार्टी ने घोषणा की कि 11 जनवरी को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाली जाएगी और यदि मांग नहीं मानी गई तो 30 जनवरी 2026 से लोकायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
Next Article उत्तराखंड में 9.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन की दिसंबर किश्त जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह
उत्तराखंडराज्य

घनसाली के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह नेगी का निधन

टिहरी। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइल

सनातन धर्म मंदिर नोएडा का भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन

श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा के महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का…

3 Min Read
पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र ने FCI में गैर-पंजाब कैडर अधिकारी की तैनाती की

पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में एजीएमयूटी कैडर…

1 Min Read
डिजिटल डिस्प्ले
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती, नई नियमावली में डिजिटल डिस्प्ले को बढ़ावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने विज्ञापन होर्डिंग लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर आरआरपी का धरना प्रदर्शन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password