jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंडराज्य

ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन

Tripty Srivastava
Last updated: January 7, 2026 7:33 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी, सुदेश भट्ट एवं उनके अन्य साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों को अन्यायपूर्ण बताते हुए राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई करार दिया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

ज्ञापन सौंपते समय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि समाजसेवी योगेश डिमरी जैसे लोग अवैध गतिविधियों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जेल में रखना राज्य के लिए शर्मनाक है। उन्होंने सरकार से वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।

जिला अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) भगवती प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रवादी नागरिकों का दमन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यदि सरकार ने शीघ्र रिहाई नहीं की तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

वहीं जिला महामंत्री दयाराम मनौड़ी ने गिरफ्तारी को जनता की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि इससे न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं हस्तक्षेप कर रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के भगवती प्रसाद नौटियाल, जिला महामंत्री हेमा कोटनाला, रजनी कुकरेती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति राज्य में अवैध शराब कारोबार और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। आरआरपी ने मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तराखण्ड में पहली बार सेवायोजन विभाग में हुई भर्ती : सौरभ बहुगुणा
Next Article Safe Drugs: Safe Life अभियान के तहत रायपुर में मेडिकल स्टोरों पर सख्त निरीक्षण”
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बिजली आपूर्ति संकट को लेकर उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को खत लिखा

लखनऊ: राज्य के बिजली उपभोक्ताओं और उद्योगों की बढ़ती मांग को लेकर चिंता जताते हुए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने…

2 Min Read
विक्रमादित्य सिंह
राज्यहिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर से अचानक मुलाकात, सियासी चर्चाओं में गर्मी

शिमला: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अचानक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने उनके निवास पर…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली IED विस्फोट: एक जवान शहीद, तीन घायल स्थान: बीजापुर, छत्तीसगढ़तारीख: 18 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ के…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

दिल्ली पहुंची यूपी सरकार, आलाकमान और पीएम से बैठक के बाद इन मुद्दों पर बात हो जाएगी फाइनल?

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: ऋषिकेश में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password