jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में ग्रामीण विकास को रफ्तार, वीबी-जी राम जी योजना के लिए 109.69 करोड़ मंजूर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में ग्रामीण विकास को रफ्तार, वीबी-जी राम जी योजना के लिए 109.69 करोड़ मंजूर
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में ग्रामीण विकास को रफ्तार, वीबी-जी राम जी योजना के लिए 109.69 करोड़ मंजूर

News Desk
Last updated: July 24, 2026 10:32 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत पहली किस्त के तौर पर सामग्री मद के लिए 109.69 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान कर दी है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव की तरफ से इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक को आदेश जारी किए गए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सामग्री मद में यह राशि उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमें से 98.72 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के हिस्से तथा 10.97 करोड़ रुपये राज्य सरकार के हिस्से के रूप में स्वीकृत किए गए हैं।

इन कार्यों को मिलेगी गति

विभाग को सभी औपचारिकताएं पूरी कर राशि का उपयोग विकास कार्यों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस राशि से प्रदेश की पंचायतों में वीबी-जी राम जी योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। सड़क, नालियां, सिंचाई, जल संरक्षण, सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा अन्य विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

अधिकारियों का कहना है कि समय पर राशि मिलने से पंचायत स्तर पर लंबित कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा और मजबूत किया जा सकेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी पालरासु ने बताया कि सामग्री मद के लिए राशि मंजूर होने पर विकास कार्य हो सकेंगे। मनरेगा के बंद होने के बाद एक जुलाई से वीबी-जी राम जी योजना को शुरू किया गया है।

वीबी जीरामजी योजना में किए जाने वाले प्रमुख कार्य

  • रास्ते, संपर्क मार्ग और ग्रामीण पथों का निर्माण व सुधार।
  • जल निकासी व्यवस्था और पुलियों व नालियों का निर्माण।
  • पेयजल योजनाओं, पाइपलाइन और जल संरक्षण कार्य।
  • वर्षा जल संचयन, तालाब, चेकडैम व जलस्रोतों का संरक्षण।
  • पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निर्माण व मरम्मत।
  • स्वच्छता से जुड़े कार्य, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन।
  • कृषि व बागवानी से जुड़े आधारभूत ढांचे का विकास।
  • आंगनबाड़ी, खेल मैदान, सार्वजनिक स्थल और सामुदायिक परिसरों का विकास।
  • डिजिटल पंचायत के लिए आइटी व ई-गवर्नेंस से जुड़ी आधारभूत सुविधाएं।
  • पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास से जुड़े कार्य।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में सड़कों की सुरक्षा पर बड़ा कदम, हर चरण में होगा रोड सेफ्टी ऑडिट
    Next Article सीएम सुक्खू लेंगे कार्यकर्ताओं का फीडबैक, तीन महीने में सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    संविदा और असंगठित श्रमिकों के अधिकारों को लेकर PMO में शिकायत, सामाजिक कार्यकर्ता ने रखे बड़े सुझाव

    श्रमिकों के अधिकारों को लेकर PMO तक पहुंची आवाज, बड़े सुधारों की मांग नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026 — भारत…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: ‘ये कांवड़िए नहीं गुंडे हैं’ – स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल

    यूपी: ‘ये कांवड़िए नहीं गुंडे हैं’ – स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों ने घर के बाहर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी का बयान, परिजनों को न्याय का भरोसा

    देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी से जुड़ी चर्चाओं के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं के नए…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में ग्रामीण विकास को रफ्तार, वीबी-जी राम जी योजना के लिए 109.69 करोड़ मंजूर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password