jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: Samajwadi Party Plan In 2027 Election: 2027 के लिए यूपी के दो लड़को की तैयारी तेज…
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Samajwadi Party Plan In 2027 Election: 2027 के लिए यूपी के दो लड़को की तैयारी तेज…
उत्तर प्रदेश

Samajwadi Party Plan In 2027 Election: 2027 के लिए यूपी के दो लड़को की तैयारी तेज…

Tripty Srivastava
Last updated: April 11, 2025 3:00 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होना है. इससे पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं. नेताओं के बयान को दरकिनार कर दें तो अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों दल एक साथ साल 2027 का चुनाव लड़ेंगे या नहीं. हालांकि सपा और कांग्रेस दोनों ही एक साझा रणनीति पर काम कर रहे हैं.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान जहां यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने बस्ती में आदर्श उपाध्याय की कथित पुलिस की पिटाई से मौत का मामला उठाया तो वहीं सपा, विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी पर आग बबूला है.अब सबसे पहले बात करते हैं सपा की.

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक घोटाले के आरोप में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया. इस मामले में सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा किया है. सपा चीफ ने एक तस्वीर शेयर की है.

अखिलेश यादव ने विनय शंकर तिवारी के भाई भीष्म शंकर तिवारी और अयोध्या में सपा नेता पवन पांडेय के साथ तस्वीर शेयर की. तस्वीर शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा- कुछ लोगों को ‘हाता नहीं भाता’.

माना जा रहा है कि अखिलेश इस प्रतिक्रिया के जरिए साल 2022 के विधानसभा चुनाव वाली रणनीति को दोहराना चाहते हैं. उस चुनाव में विपक्ष, खास तौर से सपा ने यह दावा किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है.

अखिलेश की इस पोस्ट पर भीष्म शंकर तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर भीष्म शंकर तिवारी ने लिखा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , अखिलेश यादव को उनके समर्थन के लिए सहृदय आभार। जय परशुराम !

सपा के साथ-साथ कांग्रेस भी इसी राह पर चल रही है. यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने गुजरात में आदर्श उपाध्याय, सनीराम और पूजा चौहान का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि कहा कि बस्ती में पुलिस की मार से आदर्श उपाध्याय की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मारकर आजमगढ़ में एक दलित सनीराम की हत्या कर दी और बलिया में पराकाष्ठा हो गई. पूजा चौहान नाम की बिटिया को मार दिया और वहां की सरकार और वहां का नुमाइंदा कहता है कि वह आत्महत्या है आत्महत्या नहीं ये हत्याएं हो रही हैं. बता दें अजय राय, बस्ती, बलिया और आजमगढ़, तीनों जगह गए थे और न्याय की मांग की थी.

अब सपा और कांग्रेस की रणनीति है कि वह आगामी चुनाव से पहले ब्राह्मणों, दलितों और पिछड़ों को अपने पाले में करने के लिए राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी सरकार पर विभिन्न मामलों की आड़ में निशाना साधे. यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा और कांग्रेस की यह रणनीति साल 2027 के चुनाव में कितना काम आती है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article BJP 2500 Rupees Yojana 2025 : सवाल – 2500 कब मिलेंगे? सीएम रेखा का जवाब आगया !
Next Article Kanhaiya Kumar on Chirag Paswan : कन्हैया कुमार ने चिराग पासवान को बताया मुर्ख
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

शिक्षकों
उत्तर प्रदेशराज्य

UP के दस लाख शिक्षकों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा, कैबिनेट की बैठक में आज फैसला संभव

राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रद्धा, मनोरंजन व रोजगार का संगम है गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला

गोरखपुर: मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने और इससे पखवारा पूर्व शुरू होकर माह भर से अधिक समय तक…

4 Min Read
सलीम शेरवानी
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

60 हजार करोड़ खर्च, फिर भी नहीं बदली प्रयाग की तस्वीर, सलीम शेरवानी के इफ्तार में बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार शाम प्रयागराज पहुंचे। बदायूं से पांच बार सांसद…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कृष्णा करुणेश बने नए CEO

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण में एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बड़े स्तर पर बदलाव किया है। 2011…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: Samajwadi Party Plan In 2027 Election: 2027 के लिए यूपी के दो लड़को की तैयारी तेज…
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password