jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंडराज्य

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Raj Kumar
Last updated: February 5, 2026 9:14 am
Raj Kumar
Share
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
SHARE

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

श्री भट्ट ने राजधानी देहरादून सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुई आपराधिक घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित मामलों में आरोपी पकड़े जा चुके हैं और जहां भी पुलिस स्तर पर लापरवाही सामने आई है, वहां संबंधित कर्मियों को निलंबित कर विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं कि कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति कार्रवाई से बच न पाए। महिला अपराधों के मामलों में सरकार और संगठन पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़े हैं। दोषियों को सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री भट्ट ने विश्वास दिलाया कि देहरादून और ऋषिकेश की जघन्य घटनाओं के आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और विस्तृत जांच के माध्यम से उनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि कानून के तहत उन्हें सर्वोच्च सजा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और रुड़की की घटनाओं में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निलंबित किया गया है। सरकार समाज की पीड़ा और चिंता को समझती है, लेकिन ऐसे संवेदनशील मामलों में सभी को धैर्य रखते हुए जांच एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार करना चाहिए।

श्री भट्ट ने विपक्ष से भी अपील की कि वह इन गंभीर और संवेदनशील मामलों को राजनीतिक रंग देने से बचे। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ त्वरित, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जा रही है। सरकार का कोई ऐसा मामला नहीं है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई या गिरफ्तारी न हुई हो। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए इन मुद्दों को भड़काने का प्रयास उचित नहीं है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कालसी बस हादसे में घायलों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवेदनशील रवैया
    Next Article धामी धामी सरकार का लक्ष्य: स्मार्ट मानव संसाधन और स्थानीय रोजगार बढ़ाना
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मटौर–शिमला फोरलेन
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मटौर–शिमला फोरलेन परियोजना को लेकर केंद्र–राज्य समन्वय बैठक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों को जोड़ने वाले मटौर-शिमला फोरलेन में सुरंग निर्माण अधिकाधिक होना चाहिए। शालाघाट से शिमला के…

    3 Min Read
    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा गृह विभाग का बड़ा फैसला: 22 डिस्ट्रिक्ट अटार्नी को सीधी डीडीपी पदोन्नति

    चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत कार्यरत करीब दो दर्जन नियमित विधि अधिकारियों जिला न्यायवादी (डिस्ट्रिक्ट अटार्नी) को…

    2 Min Read
    संत सम्मेलन
    उत्तराखंडराज्य

    संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री धामी ने सांस्कृतिक उत्थान और कानून की पहलों का किया उल्लेख

    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम मैदान में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    श्रमिक कल्याण, रोजगार और औद्योगिक विस्तार का स्वर्णिम वर्ष साबित हुआ 2025

    योगी सरकार में श्रम सुधारों ने पकड़ी रफ्तार, चार श्रम कानूनों से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का मिला मजबूत कवच…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password