jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खोड़ा में पानी पहुंचाने की योजना की सुस्त रफ्तार, 14 वार्डों का काम अधूरा; 20 और वार्डों की तैयारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खोड़ा में पानी पहुंचाने की योजना की सुस्त रफ्तार, 14 वार्डों का काम अधूरा; 20 और वार्डों की तैयारी
उत्तर प्रदेशराज्य

खोड़ा में पानी पहुंचाने की योजना की सुस्त रफ्तार, 14 वार्डों का काम अधूरा; 20 और वार्डों की तैयारी

News Desk
Last updated: August 11, 2026 10:28 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद (गाजियाबादा)। खोड़ा में पेयजल आपूर्ति को पटरी पर लाने के लिए एक के बाद एक योजनाएं बन रही हैं। इसके लिए अच्छी खासी धनराशि भी खर्च की जा रही है। पूरी चिंता और भाग-दौड़ के बीच समस्या को खत्म करने के दावे हैं लेकिन अभी तक पानी ही नहीं है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस साल जनवरी में ही 14 वार्डों में पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति की योजना शुरू की गई और कहा गया कि गर्मियों में लोगों को पानी मिलेगा। आठ महीने बीत गए हैं लेकिन कहीं बोरिंग तो कहीं पाइपलाइन डालकर छोड़ दी गई है।

गजब यह है कि अधूरे काम के बीच अन्य 20 वार्ड में पेयजल के लिए नगर पालिका ने डीपीआर तैयार करा ली है।

रफ्तार सुस्त, 20 वार्डों का डीपीआर तैयार 

पेयजल के लिए चल रहे काम की रफ्तार काफी धीमी है। कई वार्डों में तो अभी तक बोरिंग के बाद पाइपलाइन पड़ी है। इतना ही नहीं 14 वार्डों का काम हुआ नहीं, नगर पालिका द्वारा 20 वार्डों की और डीपीआर तैयार करा दी गई है।

योजना के तहत इन वार्डों में पेयजल पाइपलाइन, ट्यूबवेल और अंडरग्राउंड टैंक बनाया जाएगा। अवर अभियंता जलकल नवनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी 14 वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

इसके बाद 20 वार्डों में पानी की आपूर्ति के लिए टेंडर कराकर काम कराया जाएगा। बता दें कि खोड़ा में पानी की सप्लाई न होने के कारण नगर पालिका परिषद द्वारा पानी के टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे लोगों की पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। लोग बोतलबंद पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

वर्षा के कारण रुका काम 

नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि कि वर्षा के कारण पेयजल आपूर्ति की योजना का काम रुक गया है। मानसून खत्म होने के बाद काम फिर से शुरू होगा।

खोड़ा में योजना के तहत 14 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन, ट्यूबवेल और क्लीयर वाटर रिजर्वायर (सीडब्ल्यूआर) का काम चल रहा है। 34 वार्डों में जल्द पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि लोग पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं।

तीन जगह बोरिंग की गई थीं। पेयजल आपूर्ति योजना के काम का शिलान्यास को कई महीने बीत गए हैं। अभी तक एक बोरिंग भी शुरू नहीं हो सकी है। बोरिंग कर उसके ऊपर पाइपलाइन रख छोड़ दी गई है। पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। लोग पानी के लिए परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

–

आरएस यादव, अध्यक्ष, मानव एकता कल्याण समिति

पानी के लिए लोग परेशान हैं। इसके नाम पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन निवासियों को पानी अब तक नहीं मिला है। घरों तक पानी पहुंचाने का काम तेजी से होना चाहिए।

–

दीपक जोशी, अध्यक्ष, खोड़ा रेजीडेंट एसोसिएशन

करीब 50 करोड़ से वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने, ट्यूबवेल लगाने और सीडब्ल्यूआर का काम चल रहा है। बोरवेल से कुछ समय तक ही पानी की पूर्ति हो सकती है। स्थायी समाधान गंगाजल से ही हो सकता है।

–

सतीश कुमार गुप्ता, सभासद दल के नेता

वर्षा के कारण पेयजल पाइपलाइन बिछाने और सीडब्ल्यूआर का काम रुका हुआ है। वर्षा के बाद जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा।

–

अवनीश कुमार शुक्ल, अधिशासी अधिकारी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में रोडरेज का खूनी खेल, UP पुलिस के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा
    Next Article फर्जी ट्रेडिंग एप से करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा; कतर-दुबई तक जुड़े तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    ग्रीन हाइड्रोजन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लखनऊ में सीएम योगी से मिला जापानी प्रतिनिधिमंडल, ग्रीन हाइड्रोजन और इनोवेशन पर बनी सहमति

    लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आए…

    3 Min Read
    काशीपुर
    उत्तराखंडराज्य

    काशीपुर किसान मृत्यु प्रकरण: मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को न्याय का दिलाया भरोसा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर निवासी किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में साइबर ठगी का नया तरीका, आईजीएल प्रतिनिधि बनकर ठगे लाखों

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में आईजीएल गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी से 5.52 लाख रुपये की ठगी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को दिखाया

    लखनऊ। फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: खोड़ा में पानी पहुंचाने की योजना की सुस्त रफ्तार, 14 वार्डों का काम अधूरा; 20 और वार्डों की तैयारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password