jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘सपा का वहां खाता खुला, जहां नहीं खुलना चाहिए था’, MLC चुनाव के नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘सपा का वहां खाता खुला, जहां नहीं खुलना चाहिए था’, MLC चुनाव के नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘सपा का वहां खाता खुला, जहां नहीं खुलना चाहिए था’, MLC चुनाव के नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 29, 2026 7:35 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी में शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 एमएलसी सीटों में से 9 के नतीजे घोषित हो चुके हैं जबकि बची दोनों सीटों पर सपा बढ़त बनाए है। इन परिणामों और रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना चाहिए था। केशव ने कहा कि एमएलसी चुनाव बहुत योग्य और शिक्षित लोगों के मताधिकार के आधार पर होता है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना पिछला प्रदर्शन दोहराया है। हम लोग और अधिक सीटें जीतने की अपेक्षा कर रहे थे, लेकिन उतनी सीटें नहीं मिल पाई हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने कहा कि इसे भी देखेंगे कि समाजवादी पार्टी का खाता वहां कैसे खुल गया, जहां नहीं खुलना चाहिए था। इस पर विचार करेंगे और आगे जब चुनाव होंगे तो उनमें भाजपा फिर से जीते, इसके लिए कोशिश करेंगे। उन्होंने सपा के आरोपों पर कहा कि, धांधली होती तो सपा खाता नहीं खोल पाती, हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं। 2027 के विधान सभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा।

आपको बता दें कि यूपी में खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की कुल 11 सीटों पर हुए चुनाव में नौ सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। जिसमें से छह सीटें भाजपा ने जीती हैं और 4 सीटों पर सपा के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। वहीं वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रात साढ़े आठ बजे तक जारी थी। वाराणसी में बवाल के बाद मतगणना रोकी गई है।

कौन कहां से जीता

मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने सपा के नितिन कुमार तोमर को 13141 मतों के अंतर से चुनाव हरा दिया। श्रीचंद शर्मा को 18099 और सपा के नितिन कुमार तोमर को 4858 वोट मिले। बरेली- मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डा. हरि सिंह ढिल्लो ने सपा के हाजी दानिश अख्तर को 17676 वोट से चुनाव हराया। डा. ढिल्लो को 21672 मत और सपा के हाजी दानिश अख्तर को 3996 मत मिले। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने सपा के सुशील कुमार को 4808 मतों से चुनाव हरा दिया। उमेश द्विवेदी को 13179 मत मिले और सपा के सुशील कुमार को 8371 मत ही प्राप्त हुए। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 307 मतों से चुनाव जीता है। उन्हें 14887 मत और उनके निकटमत प्रतिद्वंदी राजीव यादव को 14580 वोट मिले। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव ने 5025 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 11612 मत मिले और भाजपा के प्रमोद मिश्रा को 6597 मत ही मिले।

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आकाश अग्रवाल जीते

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आकाश अग्रवाल ने 4268 मतों से चुनाव जीता। उन्हें 14046 मत मिले भाजपा के हरिकिशोर तिवारी को 9783 मत ही मिले। दूसरी ओर आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुरुजी ने सपा के शशांक यादव को 8856 मतों से चुनाव हरा दिया। मानवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुरुजी को कुल 42743 वोट प्राप्त हुए। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल ने सपा के प्रवेन्द्र सिंह भाटी को 12855 मतों से हरा दिया। दिनेश चंद्र गोयल को कुल 24929 मत मिले।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से सपा के डॉ. मान सिंह यादव जीते

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से सपा के डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27663 वोटों से चुनाव हरा दिया। सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 60358 और भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 32695 वोट मिले। जिन खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की लखनऊ सीट पर सपा की कांति सिंह आगे चल रही हैं। वाराणसी खंड स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे हैं।

बीजेपी पिछली बार भी जीती थी छह सीटें

भाजपा के पास पिछली बार विधान परिषद की कुल 11 सीटों में से छह सीटें थीं और अभी तक वह उस पर बरकरार है। सपा के पिछली बार तीन सीटें थी और तीन वह जीत चुकी है। दो सीटों पर सपा को बढ़त है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के ध्रुव त्रिपाठी इस बार भाजपा से जीते हैं और आगरा खंड शिक्षक सीट से निर्दलीय जीतकर आए आकाश अग्रवाल इस बार सपा से चुनाव जीते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लखनऊ में बड़ा उलटफेर, स्नातक MLC सीट पर SP की कांति सिंह जीतीं, BJP के अवनीश हारे
    Next Article कौन है सपा का अभिमन्यु, जिसने 2020 में तोड़ा था BJP का चक्रव्यूह, अब फिर बन गया MLC
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में अवैध निर्माण पर GDA का बुलडोजर, 5 हजार वर्गमीटर निर्माण ध्वस्त

    गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जीडीए ने बुधवार को भी ध्वस्तीकरण व सीलिंग कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया।…

    2 Min Read
    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार सदन के पटल पर पहली बार पेश करेगी ये रिपोर्ट, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद

    यूपी बजट से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार पहली बार विधानसभा के पटल पर प्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    फरीदाबाद में बनेगी 1550 करोड़ की ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड, शहर के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    फरीदाबाद को मिलेगा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हरियाणा के फरीदाबाद शहर को जल्द ही एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिलने जा रहा…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

    उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को और गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘सपा का वहां खाता खुला, जहां नहीं खुलना चाहिए था’, MLC चुनाव के नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password