jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी

Raj Kumar
Last updated: February 4, 2026 7:52 am
Raj Kumar
Share
मुख्यमंत्री धामी
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अपनी कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि थाने-चौकियों में इस तरह का माहौल बने कि आम आदमी को सताया न जाए। अपराध नियंत्रण केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसमें पुलिस को आत्ममंथन की भी आवश्यकता है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

मुख्यमंत्री ने मुकदमों में कमजोर पैरवी पर भी कड़ी फटकार लगाई और अभियोजन अधिकारियों के परफॉर्मेंस ऑडिट कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सोमवार को सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अलावा अभियोजन, कारागार, राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस और प्रशासन का प्रत्येक विभाग आम आदमी के प्रति संवेदनशील और परिणामोन्मुखी नजरिया रखकर काम करे। रात की गश्त बढ़ाई जाए जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।विज्ञापन

आपराधिक मामलों की विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मुकदमों में कमजोर पैरवी के लिए उन्होंने अभियोजन विभाग को भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आपराधिक मुकदमों में अभियोजन की पैरवी इतनी मजबूत होनी चाहिए कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और पीड़ित को हर हाल में न्याय मिले। इसके लिए जरूरी है कि अभियोजन अधिकारियों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जाए। ताकि, उनकी जवाबदेही तय की जा सके।

आगे कहा कि राज्य में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सुरक्षा से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और गंभीर संज्ञान लिया जाए। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने से पहले यातायात प्रबंधन की प्लानिंग करने के निर्देश भी दिए। साथ ही अन्य विभागों को पर्यटकों की सहूलियत के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए बनेगा सख्त कानून

प्रदेश में बढ़ते भूमि धोखाधड़ी के मामलों में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में एक सख्त कानून बनाया जाएगा। ताकि लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगने वालों के साथ सख्ती से निपटा जा सके। भूमि विवादों के निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर गठित समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे जो पीड़ित लोग हैं उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा।

सरकारी योजनाओं के लिए छह माह का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं केवल फाइलों में न रहें। उन्हें धरातल पर उतारना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्होंने अगले छह माह का विशेष अभियान चलाने के लिए प्रत्येक जिलाधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जाए। घोषणाओं का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन जिलों में सुनिश्चित कराया जाए। इनका नियमित भौतिक सत्यापन हो और गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

ये भी दिए निर्देश

– नदी नालों व सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निमार्णों के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, लेखपाल व पटवारी की जवाबदेही तय की जाए।
– 1905 हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा कर जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित की जाए।
– डिजिटल गवर्नेंस को केवल औपचारिकता न समझा जाए बल्कि पूरी गंभीरता के साथ धरातल पर लागू किया जाए।
– चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में संबंधित जिलों में संयुक्त समीक्षा बैठक बुलाई जाए।
– लोनिवि आगामी 15 फरवरी तक सभी सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू करे और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रवि काना बांदा जेल से रवि काना की रिहाई पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा दर्ज
    Next Article उत्तराखंड उत्तराखंड ने खोली 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    स्वास्थ्य
    पंजाबराज्य

    पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा का नया युग: मुफ्त हेल्थ कार्ड और इलाज की सुविधा जल्द

     चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, जो 10 लाख रुपये तक…

    2 Min Read
    अकाली दल
    पंजाबराज्य

    अकाली दल हर हफ्ते चार हलकों में रैलियां करेगा, संगठन मजबूत करने पर जोर

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शनिवार को सभी जिला और हल्का प्रभारी की बैठक ली। बैठक में…

    3 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी; मौके पर भारी पुलिस बल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन, हड़कंप

    पंजाब में पिछले दिनों जहां पटियाला, अमृतसर और जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो वहीं…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: उत्तराखंड में अब लापरवाही नहीं चलेगी
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password