jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 8:07 am
Tripty Srivastava
Share
सीएम योगी
SHARE

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के दो लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त की धनराशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया और उनकी भावनाओं को करीब से समझा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री से सीधे संवाद पर लाभार्थियों में खुशी

मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर पाकर लाभार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वाराणसी की माधुरी देवी ने बताया कि कच्चे मकान से पक्के घर की ओर बढ़ते कदम से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पहली किस्त की राशि का सही उपयोग करने की सलाह दी और प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखने का भी आग्रह किया।

अयोध्या की रमावती देवी ने वर्षों पुरानी पक्के घर की इच्छा पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। अलीगढ़ की पूनम चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने उनका वर्षों का सपना साकार कर दिया है और शहरों में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।

जनजातीय समुदायों और महिलाओं ने साझा की खुशी

लखीमपुर खीरी के थारू समुदाय से हीरालाल ने बताया कि उन्हें सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और समुदाय की ओर से धन्यवाद पत्र लिखने की बात कही। गोरखपुर और चित्रकूट की महिला लाभार्थियों ने भी आवास मिलने को अपने जीवन का बड़ा बदलाव बताया और मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई।

मुख्यमंत्री की लाभार्थियों से अपील

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लाभार्थियों से अपील की कि आवास के लिए मिली धनराशि का उपयोग केवल घर निर्माण में ही करें। साथ ही उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और आत्मीय व्यवहार ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।

लाभार्थियों को सौंपे गए आवास स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। इनमें लखनऊ की आशा देवी, स्नेह तिवारी, मीरा और हसीबुन, उन्नाव की पिंकी राठौर, सीतापुर की माया देवी, रायबरेली की गीता पाल, हरदोई की राम बेटी और लखीमपुर खीरी की राम सहेली शामिल रहीं। सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री की आत्मीयता और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड ODOP की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ की तैयारी, यूपी के हर जिले में संरक्षित होगी एक प्रमुख आर्द्रभूमि
Next Article पीएम आवास सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

भीषण शीतलहर में कोई भी फुटपाथ पर न सोए, ठंड से लोगों को बचाने के लिए सीएम ने प्रशासन को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर महानगर में दो अस्थायी रैन बसेरों (बरगदवा व राप्तीनगर) का निरीक्षण कर वहां…

5 Min Read
पंजाब सरकार
पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पूरे राज्य में भगवान श्रीराम…

3 Min Read
सहकारिता
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून स्थित शासकीय आवास पर बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली।…

3 Min Read
पंजाबराज्य

पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया

चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को सिर्फ नारा…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password